scriptकेबिनेट मंत्री को साइकिल देने गए कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में | Congress worker detained when going to cabinet minister office | Patrika News

केबिनेट मंत्री को साइकिल देने गए कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

locationसूरतPublished: Jun 11, 2021 08:16:22 pm

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का करने गए थे विरोध

केबिनेट मंत्री को साइकिल देने गए कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

केबिनेट मंत्री को साइकिल देने गए कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

बारडोली. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में सूरत जिला की तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। बारडोली तहसील में स्टेशन रोड स्थित वामदोत पेट्रोल पंप पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. तुषार चौधरी की उपस्थिती में धरना देने क ेबाद राज्य के केबिनेट मंत्री ईश्वर परमार को पुरानी साइकिल गिफ्ट देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया।
गुजरात प्रदेश कांंग्रेस से मिले कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर पेट्रोल-डीजल के भावों में वृद्धि का विरोध किया। सूरत जिले की बारडोली, पलसाणा, कामरेज, मांडवी समेत सभी तहसीलों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बारडोली शहर और तहसील कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. तुषार चौधरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। यहां से कार्यकर्ताओं का एक समूह पुरानी साइकिल को सजा कर राज्य के केबिनेट मंत्री ईश्वर परमार को गिफ्ट देने के लिए उनके ऑफिस के लिए रवाना हुआ। कार्यकर्ता वहां पहुंतचे इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें डिटेन कर दिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
कांग्रेस ने किया विरोध
भरुच. भरुच जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेट्रोल व डीजल के मूल्य में लगातार वृद्धि के विरोध में प्रर्दशन किया। प्रर्दशन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। स्टेशन रोड पर स्थित भरुच के विधायक दुष्यंत पटेल के प्रेट्रोल पंप का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो