सूरत

राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

14 फरवरी को आएंगे वलसाड और नवसारी जिले में

सूरतFeb 10, 2019 / 10:28 pm

Sunil Mishra

राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

वलसाड. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 फरवरी को धरमपुर के बामटी गांव के डोलडुंगरी मे जनसभा करने आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने धरमपुर में सभा स्थल पहुंचकर स्थल का जायजा भी लिया है। जिला कांग्रेस के अनुसार इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी ने पूर्व में धरमपुर में सभा कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी और कांग्रेस को जीत मिली थी। इस बार राहुल गांधी भी पहली सभा धरमपुर से कर रहे हैं और कांग्रेसियों को जीत का विश्वास है। धरमपुर में हो रही राहुल गांधी की सभा में हजारों लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने बड़े मैदान को साफ करवा दिया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने में जुट गए हैं। इसी दिन नवसारी जिले के चिखली में भी राहुल गांधी की जनसभा की जानकारी है। नवसारी कांग्रेस भी इसे लेकर तैयारी में जुटी है।

Home / Surat / राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.