scriptsuicide : कांस्टेबल ने किया आत्महत्या का प्रयास, आईसीयू में भर्ती | Constable committed suicide attempt in surat | Patrika News

suicide : कांस्टेबल ने किया आत्महत्या का प्रयास, आईसीयू में भर्ती

locationसूरतPublished: Jan 23, 2021 11:23:36 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– पत्नी ने नाइलॉन का फंदा काट कर अस्पताल पहुंचाया
– wife cut nylon loop and rushed to hospital

suicide : कांस्टेबल ने किया आत्महत्या का प्रयास, आईसीयू में भर्ती

suicide : कांस्टेबल ने किया आत्महत्या का प्रयास, आईसीयू में भर्ती

सूरत. महिला पीएसआई जोशी की आत्महत्या के बाद पुलिस मुख्यालय के क्वाटर में रहने वाले एक और पुलिसकर्मी द्वारा शुक्रवार को आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय के क्वाटर में रहने वाले कांस्टेबल पंकज ने शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे अपने कमरे में फंदा बनाया और झूल गया। उसी समय उसकी पत्नी ने देख लिया और रस्सी काट कर उतारा। फिर पडोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि पंकज लालगेट थाने में तैनात था। उधर, लालगेट थाना प्रभारी एसबी भरवाड़ ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
महिला पीएसआई रोहित व पुलिसकर्मी का सम्मान


सूरत. मात्र छह मिनट में घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी सूझबूझ से आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यापारी को बचाने वाली महिला पुलिस उप निरीक्षक डी.डी.रोहित व लोक रक्षक जवान रणछोड़ रबारी का शुक्रवार को शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने सम्मान किया। सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ती पत्र भी दिया गया। वहीं गुरुवार को थाने में काउन्सलिंग के बाद भी आत्महत्या का प्रयास करने वाले भटार क्षेत्र के व्यापारी महेन्द्र की स्थिती संतोषजनक नहीं होने के कारण उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो