scriptCovid-19 : ट्रैफिक एसीपी के सार्वजनिक रूप से बर्थ-डे मनाने पर विवाद गहराया | Controversy deepens over traffic ACP celebrating birthday in public | Patrika News

Covid-19 : ट्रैफिक एसीपी के सार्वजनिक रूप से बर्थ-डे मनाने पर विवाद गहराया

locationसूरतPublished: Aug 26, 2021 10:19:59 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– कमिश्नर ने डीसीपी ट्रैफिक को मामले की इक्वायरी सौंपी
– विवाद होने पर एसीपी ने सीआर पाटिल पर उठाए सवाल
– सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो

Covid-19 : ट्रैफिक एसीपी के सार्वजनिक रूप से बर्थ-डे मनाने पर विवाद गहराया

Covid-19 : ट्रैफिक एसीपी के सार्वजनिक रूप से बर्थ-डे मनाने पर विवाद गहराया

सूरत. कोरोना काल में सार्वजनिक रूप से जन्मदिन मनाने पर पांबदी के बावजूद ट्रैफिक पुलिस के एक एसीपी का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर शुरू हुआ विवाद एसीपी की सोशल मीडिया में की गई प्रतिक्रिया के चलते गहरा गया है। प्रतिक्रिया में एसीपी ने प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल पर सवाल उठाए थे। विवाद गहराने पर शहर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी ट्रैफिक को मामले की इक्वायरी का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ट्रैफिक पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चौहाण कुछ युवक युवतियों के साथ पुल के नीचे सार्वजनिक रूप से अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में नजर आ रहे एसीपी ने तो मास्क पहना था, लेकिन उनके आसपास नजर आ रहे युवक-युवतियों ने मास्क नहीं पहना था।
Covid-19 : ट्रैफिक एसीपी के सार्वजनिक रूप से बर्थ-डे मनाने पर विवाद गहराया
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रतिक्रियाएं मिलने पर जब एसीपी पर सवाल उठे तो उन्होंने मीडिया में सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने जन्मदिन मनाने का कोई आयोजन नहीं किया था। वे भंडारे के कार्यक्रम में गए थे। वहां युवाओं ने उन्हें सरप्राइज देते हुए ऐसा किया। जब विवाद बढ़ा तो उनके व्हॉट्सएप नम्बर सोशल मीडिया के ग्रुप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख व नवसारी के सांसद सीआर पाटिल के फोटोग्राफ शेयर हुए।
जिनमें सीआर पाटिल का बिना मास्क युवाओं के साथ फोटो था। ग्रुप में कमेंट कर इस फोटो को वायरल करने की चुनौती भी दी गई। इस बात पर विवाद और गहरा गया। बुधवार को शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक प्रशांत सूबे को मामले की इक्वायरी का आदेश दिया है। बताया जाता हैं कि वीडियो दिल्ली गेट इलाके स्थित फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे का है। जहां छुट्टी के दिन समाजसेवी संगठनों द्वारा भंडारे में भोजन वितरण किया मजात है।

चौहाण छुट्टी पर, पाटिल वाले मामले में भी होगी पूछताछ :

डीसीपी प्रशांत सुम्बे ने बताया कि उन्हें पुलिस आयुक्त से इक्वायरी का आदेश मिला है। एसीपी चौहाण फिलहाल छुट्टी पर हैं। उनके लौटने पर वायरल वीडियो के बारे में पूछताछ की जाएगी। सोशल मीडिया में शेयर किए गए सीआर पाटिल के फोटोग्राफ्स के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
Covid-19 : ट्रैफिक एसीपी के सार्वजनिक रूप से बर्थ-डे मनाने पर विवाद गहराया

ट्रेंडिंग वीडियो