Surat/ ग्रेड पर जारी परिपत्र से विवाद, शिक्षकों में आक्रोश
सूरतPublished: Oct 13, 2022 08:16:40 pm
आंदोलन के बाद सरकार ने मानी थी ग्रेड पे की मांग


File image
सूरत. आंदोलन के बाद सरकार की ओर से सूरत मनपा संचालित नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के शिक्षकों की ग्रेड- पे लागू करने की मांग तो मंजूर कर ली, लेकिन अब वित्त विभाग की ओर से जो परिपत्र जारी किया है, उसे देखते हुए शिक्षक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। क्योंकि परिपत्र के मुताबिक शिक्षकों को लाखों रुपए के एरियर्स का नुकसान हो रहा है। वहीं सरकार ने हलफनामा लिखवाने का भी जिक्र किया है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश देखने मिल रहा है और न्याय के लिए कोर्ट की शरण में जाने का शिक्षक मन बना रहे हैं।