scriptSurat News : कोरोना के नए 262 मरीज भर्ती, 222 स्वस्थ, दो मौत | Corona admitted new 262 patients, 222 healthy, two deaths | Patrika News

Surat News : कोरोना के नए 262 मरीज भर्ती, 222 स्वस्थ, दो मौत

locationसूरतPublished: Nov 22, 2020 10:48:25 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 41,140 हुई, 38,702 स्वस्थ

Surat News : कोरोना के नए 262 मरीज भर्ती, 222 स्वस्थ, दो मौत

Surat News : कोरोना के नए 262 मरीज भर्ती, 222 स्वस्थ, दो मौत

सूरत.

शहर और जिले में शनिवार को 262 कोरोना मरीज मिले और दो जनों की मौत हुई है। इसमें शहर के बेगमपुरा और अडजन जोन में दो वृद्धों की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों को डायबिटिज और ब्लडप्रेशर था। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। इसके अलावा शहर में नए 211 और जिले में 51 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, कुल 222 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41,140 हो गई हैं। इसमें 1039 की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा शहर में नए 211 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें शनिवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 52, कतारगाम जोन में 28, उधना जोन में 15, वराछा-ए जोन में 23, वराछा-बी जोन में 24, रांदेर जोन में 29, लिम्बायत जोन में 17, सेंट्रल जोन में 23 कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 10,984 कोरोना मरीज मिले है जिसमें 10,314 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
4 डॉक्टर, 16 बिजनसमैन और 8 छात्र पॉजिटिव

स्मीमेर अस्पताल के दो डॉक्टर, रिकार्ड विभाग के कर्मचारी, विवेक अस्पताल समेत दो निजी डॉक्टर, शंखेश्वर कॉम्पलेक्स में गिरीश मेडिकल कर्मचारी, मस्कती अस्पताल के लिफ्टमैन, अनुपम अस्पताल के केमिस्ट, टेक्सटाइल, एम्ब्रोयडरी, डायमंड, कंस्ट्रक्शन, फैब्रिकेशन समेत 16 बिजनसमैन, 8 छात्र, सी. एम. पटेल स्कूल शिक्षक, स्पोकन क्लास के शिक्षक, एलआइसी एजेंट, कपड़ा व्यापारी, श्री राम मार्केट में कर्मचारी, सुपरवाइजर, टेक्सटाइल कर्मचारी, हीरा श्रमिक, आइसीआइसीआइ बैंक कर्मचारी, कलर टेक्स के दो कर्मचारी, पिपलोद में ग्राहक कोर्ट के कर्मचारी, जामनगर में आयकर कर्मचारी, किरण एक्सपोर्ट के कर्मचारी, लिम्बायत और उधना में दो आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहरी क्षेत्र के 416 मरीज भर्ती

दीपावली के बाद अब शहरी क्षेत्र में रहने वाले 416 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के 389 कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती है। आगामी दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के साथ रिकवरी दर में गिरावट आने की आशंका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो