अप्रैल की तारीखों के साथ कोरोना का कहर भी बढ़ा...
- सूरत में आठ मौत, नए 729 मरीज, 687 स्वस्थ हुए

सूरत.
शहर में कोरोना मरीजों के साथ मृत्युआंक में भी अब बढ़ोतरी हो रही है। शहर में रविवार को आठ जनों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसमें छह महिलाएं और दो पुरुष हैं। वहीं, सूरत जिले में नए 729 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 545 और जिले में 179 शामिल हैं। वहीं, कुल 687 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 67,865 हो गई हैं। इसमें 1196 की मौत हो चुकी हैं।
सूरत जिले में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते हुए अब 700 पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर के रुदरपुरा निवासी 56 वर्षीय महिला, लिम्बायत डिंडोली निवासी 50 वर्षीय महिला, उधना निवासी 76 वर्षीय वृद्ध, वराछा पुणागाम निवासी 40 वर्षीय महिला, रांदेर पाल निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, वेडरोड निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, मोटा वराछा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, वराछा निवासी 33 वर्षीय महिला की न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में मौत हो गई। हाल में सूरत जिले के 2839 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 1028 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 650 की हालत गंभीर है। रविवार को केवल शहर में 545 कोरोना मरीज मिले। इसमें सबसे अधिक अठवा जोन में 96 मरीज मिले हैं।
7 डॉक्टर, 22 छात्र और 35 बिजनसमैन पॉजिटिव
स्मीमेर अस्पताल में 2 डॉक्टर, निजी क्लिनीक के 5 डॉक्टर, वार्डबॉय, वैटरनिटी डॉक्टर, एक्स-रे टैक्नीशियन, लैब टैक्नीशियन, 22 छात्र, 4 शिक्षक, 4 हीरा श्रमिक, कापोद्रा पुलिस कर्मचारी, टैक्सटाइल, एम्ब्रॉयडरी, डायमंड, सॉफ्टवेयर समेत 35 बिजनसमैन, ब्रोकर, मनपा चेयरमैने के पीए, जीटीपीएल रिपोर्टर, महेन्द्रा कंपनी में मैनेजर, इंवेस्टर, जीएसटी विभाग का कर्मचारी, बहुमाली में कर्मचारी, आइसीआइसीआइ बैंक कर्मचारी, कैनरा बैंक कर्मचारी, एलएंडटी क 3 कर्मचारी, घोड़दौड़ रोड पर चश्मा दुकानदार, गुजरात गैस कर्मचारी, सिविल में कर्मचारी, एकाउंटेंट, मनपाकर्मी, एकाउंटेंट, टोरेंट कर्मचारी, पिपुल्स बैंक कर्मचारी, एम्ब्रॉयडरी डिजाइनर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
शहर में कोरोना मरीजों की स्थिति
जोन /पॉजिटिव
सेंट्रल -60
वराछा-ए -68
वराछा-बी -59
रांदेर -80
कतारगाम -60
लिम्बायत -69
उधना -53
अठवा -96
कुल -545
अब पाइए अपने शहर ( Surat News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज