scriptनवसारी में कोरोना विस्फोट: 180 के पार हुई मरीजों की संख्या | Corona explosion in Navsari: number of patients crossed 180 | Patrika News

नवसारी में कोरोना विस्फोट: 180 के पार हुई मरीजों की संख्या

locationसूरतPublished: Jul 16, 2020 06:31:55 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

सामने आए 13 नए मरीज
13 new patients appeared

covid 19 updates : gwalior total corona positive cases 1235

जिले में हर दिन बढ़ रहे हैं कोरोना पॉजिटिव, ग्वालियर में संख्या 1235

खेरगाम. प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में नहीं आ रहा है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण दोनों विस्तारों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। कोरोना के 13 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही नवसारी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 180 पहुंच गई है। अब तक जिले में छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
बिलीमोरा के एक डॉक्टर और सब्जी व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को नवसारी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी विस्तारों को सील कर मरीजों के संपर्क में आने वालों के सैम्पल लेने की प्रक्रिया तेज की गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ दिन पहले बंद किए वांसदा के कोविड-19 उदित अस्पताल को फिर से शुरू करने की मांग जोर पकडऩे लगी है।
व्यापारियों ने लिया स्वैच्छिक लॉकडाउन का फैसला
खेरगाम. कोरोना का संक्रमण फैलने से चिंतित नवसारी जिले के व्यापारियों ने स्वैच्छिक लॉकडाउन का फैसला लिया है। नवसारी विधायक पीयूष देसाई के साथ नवसारी चेम्बर ऑफ कॉमर्स और व्यापारी मंडलों की बैठक में यह फैसला किया गया। इसके तहत सभी दुकानें सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही खुली रहेंगी। जीवन जरूरी सामान की दुकानें सुबह जल्दी भी खोली जा सकती हैं। 20 जुलाई तक दुकानें बंद रहेंगी।
https://www.patrika.com/disease-and-conditions/coronavirus-update-asymptomatic-could-rise-covid-19-transmission-5963947/

https://twitter.com/CMOGuj?ref_src=twsrc%5Etfw
नवसारी में कोरोना विस्फोट: 180 के पार हुई मरीजों की संख्या
बिना मास्क बाहर निकले तो भरना पड़ा जुर्माना
वलसाड. बिना मास्क घूमने वालों से जुर्माना वसूल करने का अधिकार को मिलने के बाद से पुलिस इसमें सक्रिय हो गई है। बिना मास्क लगाए निकले लोगों से पुलिस दो सौ रुपए का जुर्माना वसूल कर रही है।
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी किया गया है। इसका पालन न करने वालों पर पहले नपा दो सौ रुपए जुर्माना वसूलती थी। कुछ दिन पहले पुलिस को भी यह अधिकार दिया गया है। इसके बाद से पुलिस शहर में अभियान चला रही है। पुलिस ने एक ही दिन में मास्क न पहनने वालों से 18 हजार रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला। शाम सात बजे के बाद खुली रहने वाली दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
इस बारे में कांग्रेस नेता जयश्रीबेन पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार आपदा में भी लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आ रही। सरकार को जनता की इतनी फिक्र है तो 20 से 50 रुपए का दंड लगाकर मास्क पहना देती। इससे लोगों को मास्क भी मिलेगा और उसकी अहमियत भी समझ आती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो