scriptसूरत में कोरोना का कहर : रोज बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा | Corona havoc in Surat: Death toll is increasing every day | Patrika News

सूरत में कोरोना का कहर : रोज बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा

locationसूरतPublished: Apr 13, 2021 10:56:33 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– 19 मौत, नए 1469 पॉजिटिव, 788 स्वस्थ हुए

सूरत में कोरोना का कहर : रोज बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा

सूरत में कोरोना का कहर : रोज बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा

सूरत.

शहर में कोरोना से मौत का आंकड़ा रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। न्यू सिविल और स्मीमेर के कोविड अस्पताल से सोमवार को 103 मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस के साथ किया गया है। वहीं, मनपा के सरकारी आंकड़ों में कोरोना वायरस से 18 मरीजों की मौत बताई गई है। ग्रामीण में एक मरीजों की मौत हुई है। सूरत में सोमवार को 1469 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 1174 और जिले में 295 पॉजिटिव हैं। वहीं, कुल 788 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 76,416 हो गई हैं। इसमें 1302 की मौत हो चुकी हैं।
जानकारी के मुताबिक, न्यू सिविल कोविड अस्पताल में 77 और स्मीमेर कोविड अस्पताल में 26 मरीजों की मौत के बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस से किया गया है। सूरत जिले में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते हुए अब 1469 पहुंच गई है।
1341 कोरोना मरीज की हालत गंभीर

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही गंभीर मरीजों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 1341 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इसमें रोजाना 80 से 90 मरीजों की मौत हो रही है। लेकिन सरकारी आंकड़े बहुत कम ही सामने आ रहे हैं। डेथ ऑडिट के जरिए सभी मामलों को रिकार्ड पर नहीं लिया जाता। सूरत जिले के 4650 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 1946 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 1341 मरीज की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 1068, बाइपेप पर 247 और वेंटिलेटर पर 26 हैं। वहीं 146 संदिग्ध मरीजो की रिपोर्ट आना बाकी है।
शहर में कोरोना मरीजों की स्थिति

जोन /पॉजिटिव

सेंट्रल -123

वराछा-ए -146

वराछा-बी -120

रांदेर -196

कतारगाम -156

लिम्बायत -120

उधना -114

अठवा -199

कुल -1174
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो