scriptसूरत में कोरोना का कहर, चौबीस घंटे में पन्द्रह मौत से लोगों में दहशत | Corona havoc in Surat, panic in fifteen people due to death in twenty- | Patrika News

सूरत में कोरोना का कहर, चौबीस घंटे में पन्द्रह मौत से लोगों में दहशत

locationसूरतPublished: Jul 13, 2020 10:22:21 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

सूरत में दूसरे दिन भी कोरोना से 15 मौत, नए 251 भर्ती
– 189 कोरोना मरीजों को मिली छुट्टी

सूरत में कोरोना का कहर, चौबीस घंटे में पन्द्रह मौत से लोगों में दहशत

सूरत में कोरोना का कहर, चौबीस घंटे में पन्द्रह मौत से लोगों में दहशत

सूरत.

सूरत शहर और जिले में रविवार को 251 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले और 15 गंभीर मरीजों की मृत्यु हुई है। इसमें शहर के वराछा-ए, सेंट्रल, कतारगाम, रांदेर, वराछा-बी, सेंट्रल, अठवा, उधना और लिम्बायत जोन में आठ वृद्ध समेत 13 जनों की रविवार को कोरोना संक्रमण से न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा शहर में नए 205 और सूरत जिले में 46 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 189 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत शहर और जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8,372 हो गई हैं। इसमें 339 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वराछा-ए जोन में एल. एच. रोड निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, 62 वर्षीय वृद्धा, बेगमपुरा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध , नवसारी बाजार निवासी 72 वर्षीय वृद्धा, परवत पाटिया निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, उधना यार्ड निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, कतारगाम निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, 60 वर्षीय वृद्ध, रांदेर जोन निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, अडाजन निवासी 66 वर्षीय वृद्धा, पिपलोद निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, उधना निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, वराछा में पुणागाम निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस के चलते न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

इसके अलावा शहर में जो नए 205 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें सबसे अधिक कतारगाम जोन में 44, वराछा-बी जोन में 31, वराछा-ए जोन में 29, रांदेर जोन में 28, सेंट्रल जोन में 27, अठवा जोन में 22, लिम्बायत जोन में 14, उधना जोन में 10 कोरोना मरीज मिले हैं अब तक सबसे अधिक कतारगाम जोन में 1793, लिम्बायत जोन में 1187, वराछा-ए जोन में 934, सेंट्रल जोन में 835, वराछा-बी जोन में 682, रांदेर जोन में 644, उधना जोन में 534, अठवा जोन में 503 कोरोना मरीज मिले। अब तक शहर में कुल 7112 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 4,416 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। रविवार को सूरत शहर में 147 और ग्रामीण क्षेत्र में 42 पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी मिली है।

फिर पांच डॉक्टर, दो नर्स और 22 हीरा श्रमिक पॉजिटिव

कोविड-19 हॉस्पिटल के तीन डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स, स्मीमेर अस्पताल के एक डॉक्टर, सचिन में डेंटल सर्जन और ओएनजीसी हेल्थ केयर कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वराछा और कतारगाम में हीरा कारखाने में काम करने वाले 22 श्रमिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा न्यू सिविल अस्पताल का एक कर्मचारी, मनपा सेंट्रल जोन के एसआई, सुमुल डेरी कर्मचारी, कतारगाम में शिक्षक, सचिन का कॉन्ट्रेक्टर, लिम्बायत में किराणा दुकान व्यापारी, ओलपाड मोर गांव निवासी तहसीलदार, इलेक्ट्रिक दुकान मालिक, सेंट्रल जोन में चीफ एसआई, बेकरी दुकानदार, वराछा में किराणा व्यापारी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो