scriptकोरोना से 12 जनों की मौत, नए 1209 पॉजिटिव | Corona killed 12 people, new 1209 positive | Patrika News

कोरोना से 12 जनों की मौत, नए 1209 पॉजिटिव

locationसूरतPublished: May 08, 2021 10:43:33 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

-शहर और ग्रामीण में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,26496 हुई, 1,09075 स्वस्थ, 1859 की मौत

कोरोना से 12 जनों की मौत, नए 1209 पॉजिटिव

कोरोना से 12 जनों की मौत, नए 1209 पॉजिटिव

सूरत.

शहर में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 1200 के नजदीक पहुंच गई है। प्रतिदिन मौत का आंकड़ा भी तेजी से घट रहा है। न्यू सिविल और स्मीमेर के कोविड अस्पताल से गुरुवार को 46 मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस के साथ किया गया है। वहीं मनपा के सरकारी आंकड़ों में कोरोना वायरस से आठ मरीजों की मौत बताई गई है। वहीं ग्रामीण में चार मरीजों की मौत हुई है। सूरत जिले में शुक्रवार को 12 जनों की कोरोना वायरस से मौत हो गई और नए 1209 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के 903 और जिले में 306 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, कुल 2035 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,26496 हो गई हैं। इसमें 1859 की मौत हो चुकी हैं।
सूरत जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 1200 के पास पहुंच गई है। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2300 तक पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। पिछले 36 घंटे में न्यू सिविल कोविड अस्पताल में 27 और स्मीमेर कोविड अस्पताल में 19 मरीजों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस से किया गया है। मनपा के आकड़े में शहर में गुरुवार को आठ और ग्रामीण में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1209 हैं। हाल में सूरत जिले के 6479 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 903 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 703 मरीज की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 300, बाइपेप पर 350 और वेंटिलेटर पर 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। वहीं 80 संदिग्ध भर्ती है जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इसके अलावा शुक्रवार को नए 903 कोरोना मरीज मिले। इसमें सबसे अधिक रांदेर जोन में 233, अठवा जोन में 213, कतारगाम जोन में 115, वराछा-ए जोन में 64, उधना जोन में 74, सेंट्रल जोन में 70, वराछा-बी जोन में 62, लिम्बायत जोन में 72 मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 99,367 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 85,748 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में कुल 27,129 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 23,327 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
डॉक्टर, 33 छात्र और 49 बिजनसमैन पॉजिटिव

न्यू सिविल में एक डॉक्टर, 33 छात्र, टैक्सटाइल समेत 49 बिजनसमैन, 18 कर्मचारी, 9 ड्राइवर, 3 मनपाकर्मी, 8 हीरा श्रमिक, किसान, 1 शिक्षक, न्यू सिविल के 2 कर्मचारी, स्मीमेर में एक कर्मचारी, ब्रोकर, ओएनजीसी में 4 कर्मचारी, एलएंडटी कर्मचारी, 2 टेलर, एम्ब्रॉयडरी, पिपलोद बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मचारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी, फैब्रिकेशन, 2 रेलकर्मी, कारपेंटर, एपीएमसी मार्केट, कॉन्ट्रेक्टर, 2 कंस्ट्रक्शन कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
शहर में कोरोना मरीज स्थिति

जोन /पॉजिटिव

सेंट्रल -70

वराछा-ए -64

वराछा-बी -62

रांदेर -233

कतारगाम -115

लिम्बायत -72

उधना -74

अठवा -213

कुल -903
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो