सूरत

ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना मरीज शून्य, शहर में नए 5 पॉजिटिव, 11 स्वस्थ हुए

– राहत की बड़ी खबर…
 

सूरतJul 15, 2021 / 09:38 pm

Sanjeev Kumar Singh

ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना मरीज शून्य, शहर में नए 5 पॉजिटिव, 11 स्वस्थ हुए

सूरत.
शहर और जिले में बुधवार को कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में सात दिन बाद फिर से एक बार कोई कोरोना केस नहीं मिला। जबकि शहर में नए सिर्फ 5 पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को 11 कोरोना मरीजों को छुट्टी दी गई हैं। सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,390 हो गई हैं। इसमें 2113 की मौत हो चुकी हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को शहर में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 41 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 18 की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 13, बाइपेप पर 3 और वेंटिलेटर पर 2 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसके अलावा बुधवार को नए 5 कोरोना मरीज मिले। इसमें रांदेर, अठवा जोन में 2-2 और कतारगाम जोन में एक मरीज मिले हैं। जबकि 5 जोन उधना, लिम्बायत, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। अब तक शहर में कुल 1,11,314 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,09,631 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 32,076 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 31,575 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
म्यूकोरमाइकोसिस से एक और मौत, नए 6 भर्ती

सूरत. शहर में बुधवार को स्मीमेर अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस के एक और मरीज की मौत हुई है। अब तक स्मीमेर में 22 और न्यू सिविल में 38 समेत कुल 60 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा नए 6 मरीज भर्ती हुए हैं। अब तक न्यू सिविल में 410 और स्ममेर में 71 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। न्यू सिविल से बुधवार को एक और स्मीमेर अस्पताल से दो मरीज को छुट्टी दी गई है। अब तक दोनों अस्पताल से कुल 281 मरीज स्वस्थ होकर घर गए है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 55 मरीज भर्ती हैं। इसमें न्यू सिविल में 27 और स्मीमेर में 28 मरीज उपचाराधीन हैं।

Home / Surat / ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना मरीज शून्य, शहर में नए 5 पॉजिटिव, 11 स्वस्थ हुए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.