मनपा के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को नए 85 मरीज मिले हैं। अठवा, रांदेर, लिंबायत और कतारगाम जोन में दस से अधिक पॉजिटिव मिल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अठवा जोन में 17, रांदेर जोन में 16, लिंबायत जोन में 14, कतारगाम जोन में 11, वराछा-बी जोन में 9, वराछा-ए जोन में 7, सेंट्रल और उधना-ए जोन में 5-5 और उधना-बी जोन में 1 पॉजिटिव मिले हैं।
शहर में शुक्रवार को कुल नए 85 मरीजों के साथ कुल कोरोना पॉजिटीव मरीजों की संख्या 1,63,183 हो गई है। वहीं,59 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1,60,968 हो गई है। अब शहर में 534 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 13 मरीजों का अस्पताल और अन्य का घर पर उपचार चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को कोरोना के 18 पॉजिटिव मरीज मिले और 17 मरीज स्वस्थ हुए। ग्रामीण क्षेत्र में एक्टिव केसों की संख्या 95 है। अब तक सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना से 2240 मरीजों की मौत हो चुकी है।
शंकाशील पत्नी से त्रस्त पति को मिला न्याय, कोर्ट ने तलाक याचिका मंजूर की सूरत. चरित्र पर संदेह कर प्रताडि़त करने वाली पत्नी से पति को न्याय मिला है। कोर्ट ने पति की तलाक याचिका मंजूर कर दोनों के विवाह विच्छेद को मंजूरी दे दी। प्रकरण के अनुसार लिंबायत निवासी घनश्याम पिस्ता की शादी राजस्थान निवासी निवासी मैत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मैत्री का ससुराल में व्यवहार ठीक नहीं था। इस दौरान उन्हें एक संतान भी हुई। इसके बावजूद वह पति के चरित्र पर संदेह कर झगड़ा करती रहती थी। बाद में वह पति को छोडकऱ पीहर चली आई। पति ने उसे लाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह नहीं आई। अंत में पति ने अधिवक्ता प्रीति जोशी के जरिए कोर्ट में याचिका दायर कर पत्नी से तलाक के लिए गुहार लगाई थी। अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने तलाक याचिका मंजूर कर ली।