scriptCorona virus: सामाजिक व्यवहार से लेकर कारोबार तक मंडराया खौफ | Corona virus: awe from social behavior to business | Patrika News

Corona virus: सामाजिक व्यवहार से लेकर कारोबार तक मंडराया खौफ

locationसूरतPublished: Mar 18, 2020 12:32:01 am

Submitted by:

Sunil Mishra

वायरस के खौफ से ऑटो एवं बसों में भीड़ हुई कम माल ढुलाई व परिवहन में लगे हजारों मजदूर बेरोजगार हो गएपर्यटन स्थलों पर पसरने लगा सन्नाटा
Auto and bus congestion reduced due to fear of virusThousands of workers engaged in freight and transportation became unemployed.Silence started falling in tourist places

Corona virus: सामाजिक व्यवहार से लेकर कारोबार तक मंडराया खौफ

Corona virus: सामाजिक व्यवहार से लेकर कारोबार तक मंडराया खौफ

सिलवासा. देश में कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते इसका खौफ सिर चढ़कर बोलने लगा है। सामाजिक व्यवहार से लेकर कामकाज एवं व्यापार तक पर कोरोना वायरस का साया नजर आ रहा है। दादरा नगर हवेली प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन क्लासेस, सिनेमाहाल, स्वीमिंग पूल, जिम, नाट्गृह, आंगनवाड़ी अगले 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं, साथ ही निजी क्षेत्र की कंपनियों को इससे एहतियात बरतने की सलाह दी है। दादरा नगर हवेली में आवागमन का मुख्य साधन सड़क परिवहन है, जिसमें रोजाना 20 हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं।
https://www.patrika.com/jaipur-news/corona-virus-effected-doctors-now-5903075/

https://www.patrika.com/ahmedabad-news/96-patients-examined-in-gujarat-90-report-negative-5904905/

Corona virus: सामाजिक व्यवहार से लेकर कारोबार तक मंडराया खौफ
https://twitter.com/prafulkpatel/status/1239032465076809728?s=20

https://www.patrika.com/jaipur-news/cm-gehlot-s-meeting-on-corona-virus-in-rajasthan-5905315/

https://twitter.com/EstoryDoor/status/1239990107693670401?s=20

कोरोना वायरस के खौफ से ऑटो व बसों में भीड़ कम हो गई

कोरोना वायरस के खौफ से ऑटो व बसों में भीड़ कम हो गई है। ऑटो चालक राजेश पाटिल बताते हैं कि अब रेलों में पैसेंजर कम हो गए हैं, लिहाजा इसका असर धंधे पर पड़ा है। उद्योगों में आवागमन करने वालों की संख्या घट गई है। यात्री नहीं मिलने से रोजाना की कमाई नहीं रही। कोरोना की वजह से उद्योगों में परिवहन, आयात-निर्यात व उत्पादन प्रभावित हुआ है। दानह मेंं 60 से 80 प्रतिशत वस्त्र उद्योग हैं। उद्योगपतियों के अनुसार भिवंडी और सूरत में यार्न की खपत बिल्कुल कम हो गई है। वस्त्र निर्माता यार्न खरीदने को तैयार नहीं हैं। इससे पूरा वस्त्र उद्योग संकट में पड़ गया है। कोरोना के खौफ से वस्त्र की खरीदारी पर बुरा असर पड़ा हैं। शादियों की सीजन के बावजूद वस्त्र उद्योग पर अर्थ संकट की चपेट में हैं। माल ढुलाई व परिवहन में लगे हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। जानकारों के अनुसार निर्यात व जरूरी सामान का उठान नहीं होने से उद्योगों की हालत बिगड़ती जा रही है, वहीं रॉ-मैटेरियल्स की शॉर्टेज से मशीनरी ठप पडऩे लगी हैं। लीज पर चल रहे छोटे उद्योगपतियों का कारोबार ठंडा पड़ गया है।
मटन 120 व चिकन 80 रुपए किलो
दादरा नगर हवेली में कोरोना वायरस का संदिग्ध नहीं मिला है। इसके बावजूद इसकी दशहत से मटन व चिकन के भाव गिरकर आधे रह गए हैं। व्यापारियों के अनुसार नॉन वेज खाने वालों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। होटल व ढाबों पर भी नॉनवेज थाली के भाव गिर गए हैं। बाजार में मटर 120 से 150 तथा चिकन 80 रुपए किलो मिलने लगा है।
पर्यटकों का आगमन बंद
निकटवर्ती महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमित रोगी बढ़ते जा रहे हैं। इससे बाहर से आने वाले सैलानियों का आगमन लगभग बंद हो गया है। वायरस के भय से पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा जैसा माहौल हैं। इधर प्रशासन ने खेल मैदान व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ पर रोक लगा दी है। स्टेडियम ग्राउंड के सभी दरवाजे 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं।
सभी जगह मुस्तैद प्रशासन
वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। जिला कलक्टर संदीप कुमार सिंह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे है। शहर के श्री विनोबाभावे सिविल अस्पताल में अलग ओपीडी एवं आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है, वहीं, बाहर से आने वाले पर्यटकों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो