scriptसूरत में कोरोना वायरस…165 स्वस्थ, नए 109 पॉजिटिव, 3 की मौत | corona virus in surat...165 healthy, new 109 positive, 3 dead | Patrika News

सूरत में कोरोना वायरस…165 स्वस्थ, नए 109 पॉजिटिव, 3 की मौत

locationसूरतPublished: Jun 09, 2021 09:29:52 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– अब तक शहर में कुल 1,10,431 कोरोना पॉजिटिव मिले, 1,07,222 स्वस्थ

सूरत में कोरोना वायरस...165 स्वस्थ, नए 109 पॉजिटिव, 3 की मौत

सूरत में कोरोना वायरस…165 स्वस्थ, नए 109 पॉजिटिव, 3 की मौत

सूरत.

शहर और जिले में मंगलवार को कोरोना से 2 जनों की मौत हो गई और नए 109 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 79 और जिले में 30 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 165 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं।
सूरत जिले में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 125 से कम हो गई है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 182 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 109 की हालत गंभीर बताई गई है। अब तक शहर में कुल 1,10,431 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,07,222 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 31,699 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 30,352 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
शहर में कहां कितने कोरोना मरीज

जोन /पॉजिटिव

सेंट्रल -06

वराछा-ए -06

वराछा-बी -08

रांदेर -17

कतारगाम -10

लिम्बायत -14

उधना -07

अठवा -11

कुल -79

म्यूकोरमाइकोसिस के चार नए मरीज भर्ती

न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में मंगलवार को म्यूकोरमाइकोसिस के नए 4 मरीज भर्ती हुए है। वहीं, दोनों अस्पताल में 7 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। इसमें एक का जबड़ा निकाला गया है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 179 मरीज भर्ती हैं। अब तक 311 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। दोनों अस्पताल में अब तक 311 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। स्मीमेर अस्पताल से चार मरीजों को छुट्टी दी गई है। दोनों अस्पताल से 76 म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों को छुट्टी दी गई हैं। अब तक न्यू सिविल में 16, स्मीमेर में 5 मरीज की आंख निकालना पड़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो