scriptतीसरे दिन भी गांवों में कोरोना शून्य, शहर में 4 पॉजिटिव | Corona zero in villages even on the third day, 4 positive in the city | Patrika News
सूरत

तीसरे दिन भी गांवों में कोरोना शून्य, शहर में 4 पॉजिटिव

– सूरत जिले में कुल 7 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं।
 

सूरतJul 21, 2021 / 09:19 pm

Sanjeev Kumar Singh

तीसरे दिन भी गांवों में कोरोना शून्य, शहर में 4 पॉजिटिव

तीसरे दिन भी गांवों में कोरोना शून्य, शहर में 4 पॉजिटिव

सूरत.

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र में तीसरे दिन भी कोरोना के मामले शून्य रहे। वहीं, शहर में नए 4 पॉजिटिव मिले हैं। सूरत जिले में कुल 7 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को शहर में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में अब 36 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 13 की हालत गंभीर है। इसके अलावा मंगलवार को नए 4 मरीज मिले। इसमें रांदेर जोन में 2, कतारगाम और अठवा जोन में 1-1 मरीज हैं। जबकि 5 जोन उधना, लिम्बायत, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है।
म्यूकोरमाइकोसिस के 3 मरीज भर्ती

सूरत. शहर में मंगलवार को म्यूकोरमाइकोसिस के नए 3 मरीज न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा न्यू सिविल में तीन म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। अब तक न्यू सिविल में 418 और स्मीमेर में 73 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। न्यू सिविल अस्पताल से मंगलवार को दो मरीज को छुट्टी दी गई है। अब तक दोनों अस्पताल से कुल 299 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 50 मरीज भर्ती हैं। इसमें न्यू सिविल में 30 और स्मीमेर में 20 मरीज भर्ती हैं। अब तक स्मीमेर में 23, न्यू सिविल में 38 समेत कुल 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो