सूरत

mysterious : घर से जलता हुआ युवक निकला, बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, वह भी झूलसी

सैयदपुरा इलाके में रहस्यमय हालात में दंपति के झूलसने का मामला
– झुलसे पति ने साली पर जताया संदेह
– Scorched husband has dought on his sister-in-law

सूरतMar 06, 2021 / 04:34 pm

Dinesh M Trivedi

mysterious : घर से जलता हुआ युवक निकला, बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, वह भी झूलसी,mysterious : घर से जलता हुआ युवक निकला, बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, वह भी झूलसी,mysterious : घर से जलता हुआ युवक निकला, बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, वह भी झूलसी,mysterious : घर से जलता हुआ युवक निकला, बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, वह भी झूलसी,mysterious : घर से जलता हुआ युवक निकला, बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, वह भी झूलसी

सूरत. सैयदपुरा इलाके में रहस्यमय हालातए में क दंपति के झूलसने का मामला सामने आया है। घटना एक सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें मध्यरात्रि जलता हुआ पति घर से बाहर निकलता है, उसे बचाने के लिए पीछे कंबल लेकर पत्नी निकलती है। आग बुझाने में वह भी झूलस जाती है।

जानकारी के अनुसार सैयदपुरा निवासी गणेश चौहान और उसकी पत्नी राफिया गुरुवार मध्यरात्रि झूलसे हुए पाए गए। दोनों को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि दोनों कैसे जले इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। राफिया ने बताया कि रात को डेढ़ बजे पूरा परिवार सोया हुआ था अचानक उसके पति की पीठ जलने लगी और वह कमरा खोल कर सीधे बाहर भागे।
उन्हें बचाने के लिए वह भी पीछे दौड़ी। आगे जाकर वह नीचे गिर गए। उसने मिट्टी डालकर आग बुझाई। जिसके कारण उसके हाथ भी झूलस गए। उसने बताया कि 15 साल पहले उसकी छोटी बहन घर छोडक़र चली गई थी लेकिन अब वह अचानक आ गई है। पिछले कई महीनों से वह घर में जबरदस्ती रह रही है। गणेश चौहान ने बताया कि मैं तो सोया हुआ था अचानक मेरी पीठ में आग लगी थी।
मेरी साली जबरदस्ती अपने पति के साथ घर में रह रही है। उसने कहा था वह उन्हें घर से निकाल देगी। मामले ीक जांच कर रहे हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि गणेश किस तरह से जला है और जलने के पीछे क्या कारण है। अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं पाया है। उसने साली पर संंदेह जताया हैं लेकिन आरोपों की पड़ताल जारी है।

Home / Surat / mysterious : घर से जलता हुआ युवक निकला, बचाने के लिए पत्नी दौड़ी, वह भी झूलसी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.