scriptगायों में नहीं है बर्ड फ्लू | Cows do not have bird flu | Patrika News

गायों में नहीं है बर्ड फ्लू

locationसूरतPublished: Jan 12, 2021 09:45:26 pm

पशुपालन विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण, कुछ मीडिया संस्थानों में छपी खबर को बताया भ्रामक

fake news

गायों में नहीं है बर्ड फ्लू

सूरत. गायों में बर्ड फ्लू होने की सूचना के साथ कुछ मीडिया संस्थानों (राजस्थान पत्रिका नहीं) में छपी खबर पर पशुपालन विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने साफ कहा कि बारडोली क्षेत्र में एक भी गाय में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं। गायों के सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेजने और उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि का समाचार भ्रामक है।
कुछ मीडिया संस्थानों ने 12 जनवरी के अंक में बारडोली की दो गायों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि करते हुए समाचार प्रकाशित किया था। समाचार के मुताबिक प्रशासन ने बारडोली तहसील में दो स्थानों से मृत गायों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भोपाल भेजे थे। प्रयोगशाल से मिली रिपोर्ट में गायों के भेजे गए सैंपल में बर्ड ब्लू पॉजिटिव आया है। इस समाचार के प्रकाशित होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। यह समाचार पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. एन.वी. दवे के हवाले से प्रकाशित किया गया था।
यह जानकारी मिलते ही डॉ. एन.वी. दवे ने इस खबर को भ्रामक बताते हुए कहा कि इसमें तथ्यों का अभाव है। उनके मुताबिक बारडोली तहसील में मढ़ी और बारडोली से मृत कौवे के नमूने लिए गए थे, जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। उन्होंने साफ किया कि सूरत जिले में किसी गाय का नमूना नहीं लिया गया है। साथ ही बर्ड फ्लू के कारण किसी गाय की मौत भी नहीं हुई है। गाय में बर्ड फ्लू और मौत की खबर पूरी तरह भ्रामक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो