scriptपहली बार दस हजार का आंकड़ा पार किया | Crossed the ten thousand mark for the first time | Patrika News

पहली बार दस हजार का आंकड़ा पार किया

locationसूरतPublished: May 05, 2021 10:21:10 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का टीकाकरण अभियान…
 

पहली बार दस हजार का आंकड़ा पार किया

पहली बार दस हजार का आंकड़ा पार किया

सूरत.

शहर में कोरोना वैक्सीन अभियान में मंगलवार को 18 से 44 वर्ष के अब तक के सर्वाधिक 10557 लोगों को वैक्सीन दी गई है। चार दिनों में मंगलवार को पहली बार 10,000 का आंकड़ा पार किया है। मनपा ने दो दिन 4 और 5 मई को 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक, हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए कोविशिल्ड टीकाकरण अभियान बंद करने का निर्णय किया है।
पिछले कुछ समय से वैक्सीन की शॉर्टेज की समस्या बनी हुई है। कम स्टॉक में ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। जबकि कोवैक्सीन टीकाकरण शहर के नौ सेंटरों पर चालू रखा गया।
मनपा ने कोविन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन तथा एपोइन्टमेंट लेना अनिवार्य किया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में मंगलवार को 11725 लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसमें 18 से 44 वर्ष के 10557 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। शहर में अब तक कुल 9,61579 लोगों ने कोरोना वैक्सीन ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो