scriptतौकते : बरसात से सड़कों पर फैला कीचड़ | Cyclone Taukate : Rain in Valsad | Patrika News

तौकते : बरसात से सड़कों पर फैला कीचड़

locationसूरतPublished: May 17, 2021 12:02:10 am

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

तौकते चक्रवात का व्यापक असर, वलसाड में बारिश

तौकते का असर: बरसात से सड़कों पर फैला कीचड़

तौकते का असर: बरसात से सड़कों पर फैला कीचड़

वलसाड. तौकते चक्रवात के कारण मौसम पलटने से रविवार को वलसाड में बरसात हुई। जिससे शहर में कई जगह पानी पानी हो गया।


रविवार दोपहर को अचानक तेज हवाएं चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश में ही शहर में कई जगह सड़कों पर कीचड़ फैल गया। कई इलाकें में पानी पानी हो गया था। कुछ देर में बरसात बंद हो गई लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। आम को इससे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। कई जगह बरसात के कारण कुछ देर तक जलजमाव व कीचड़ से लोगों बहुत परेशान होना पड़ा।
समुद्र तटों का कलक्टर ने लिया जायजा

वलसाड. चक्रवात की संभावना से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और इस उपलक्ष्य में रविवार को कलक्टर आर आर रावल ने तटीय क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तिथल और कोसंबा किनारे पर जाकर डिजास्टर विभाग के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी पूरी तरह सतर्क रहने की ताकीद करते हुए जरूरी निर्देश दिया। जिले की वलसाड, पारडी और उमरगाम तालुका के 88 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। चक्रवात के चलते समुद्र की मौजें ऊंची उठ रही थी। लोगों को किनारे से दूर रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है और लोगों को किनारे से दूर रहने को कहा गया है। प्रशासन ने हर संभव स्थिति से निपटने की सारी तैयारी करने की जानकारी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो