scriptतौकते चक्रवात : तेज हवा के साथ बारिश से जीवन अस्त व्यस्त | Cyclone Taukate, Rain in Vapi | Patrika News

तौकते चक्रवात : तेज हवा के साथ बारिश से जीवन अस्त व्यस्त

locationसूरतPublished: May 17, 2021 12:13:10 am

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

कई जगहों पर पेड़ गिरे

तौकते चक्रवात : तेज हवा के साथ बारिश से जीवन अस्त व्यस्त

तौकते चक्रवात : तेज हवा के साथ बारिश से जीवन अस्त व्यस्त

वापी . तौकते चक्रवात का असर रविवार दोपहर तक जिले में सामने आने लगा। करीब चार बजे मौसम पूरी तरह पलट गया और तूफानी बरसात शुरू हो गई।


तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं छा गई और हवाओं का जोर भी बढ़ गया था। चार बजे तक वापी समेत आसपास के विस्तार में हवा के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बरसात होती रही। इससे कई जगहों पर पानी जमा हो गया था और घनी बस्तियों में जगह जगह कीचड़ फैल गया था।

अचानक बरसात होने से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नौकरी से छूटने के समय बरसात होने से सुबह में ड्यूटी गए लोग भीगते हुए घर लौटे। दूसरी ओर कई जगहों पर सड़क किनारे स्थित पेड़ भी गिर गए। वापी कचीगाम रोड पर एक बड़ा पेड़ गिरने से कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया था। बरसात शुरू होने के साथ ही ज्यादातर इलाकों में बिजली चली गई थी। कई कंपनियों में पतरे के शेड उडऩे की भी जानकारी मिली है।
………………
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो