scriptभाजपा प्रभारी ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव की मंत्रणा | Dadra Nagar Haveli Lok Sabha by-elections | Patrika News

भाजपा प्रभारी ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव की मंत्रणा

locationसूरतPublished: Oct 05, 2021 01:03:01 am

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

दादरा नगर हवेली लोकसभा के उपचुनाव

भाजपा प्रभारी ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव की मंत्रणा

भाजपा प्रभारी ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव की मंत्रणा

सिलवासा. दादरा नगर हवेली लोकसभा के उपचुनाव के सिलसिले में केंद्रीय रेल मंत्री व भाजपा के चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव सोमवार को पहली बार सिलवासा आए। दो दिवसीय दानह दौरे के दौरान वैष्णव के राजनीतिक व सामाजिक स्तर के कार्यक्रमों के सिलसिले में तेजी आ गई है।

केन्द्रीय रेल मंत्री एवं चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव सुबह भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचे और यहां पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत का दौर देर तक चला और इसमें प्रदेश भाजपा के अलावा जिला, शहर, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
इसके बाद शाम को वैष्णव ने रांधा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के चेहरे के बारे में उनकी राय जानी। वैष्णव मंगलवार को भी सिलवासा में ही रुकेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में भाग लेंगे। इससे पूर्व भाजपा चुनाव प्रभारी के पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल, दमण-दीव सांसद लालु पटेल, दानह के पूर्व सांसद नटु पटेल, शहर अध्यक्ष आशीष ठक्कर समेत अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो