scriptदमण-दीव लोकसभा सीट पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला | Daman-Diu Lok Sabha seat contest between three candidates | Patrika News

दमण-दीव लोकसभा सीट पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

locationसूरतPublished: May 22, 2019 08:48:31 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

मतगणना सुबह आठ बजे से

patrika

दमण-दीव लोकसभा सीट पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

दमण. दमण-दीव लोकसभा सीट के लिए 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुुरू होगी। दमण-दीव के तीनों प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला हो जाएगा। मोटी दमण तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 7 बजे से प्रत्याशी एवं उनके एजेंट को प्रवेश दिया जाएगा। इनके समक्ष स्ट्रांॅग रूम के ताले की सील खोलकर ईवीएम मशीन निकालकर काउंटिग सेन्टर की टेबल पर रखी जाएगी। इसके बाद सबसे पहले 8 बजे से 8.30 बजे तक पोस्टल वोट गिने जाएंगे। उसके तुरन्त बाद ईवीएम से मतगणना शुरू की जाएगी। दमण में 97 पॉलिंग बूथ पर 61 हजार 17 लोगों ने मतदान किया था। दीव जिले की मतगणना दीव के तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में होगी। वहां 55 पॉलिंग बूथ पर 26405 लोगों ने मतदान किया है। दमण दीव में कुल 87 हजार 422 लोगों ने मतदान किया था। मतगणना के बाद 5 वीवीपैट की स्लिप का मिलान किया जाएगा। दमण के किले विस्तार में पुलिस लगाई जाएगी और प्रत्याशियों के वाहन मोटी दमण फातिमा स्कूल में पार्क हो सकेंगे। दमण दीव का नतीजा दोपहर एक बजे तक आने की संभावना है। दमण दीव में तीनों प्रत्याशी कांग्रेस से केतन पटेल, भाजपा से लालूभाई पटेल और निर्दलीय उमेश पटेल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वोट कम होने के कारण विजेता प्रत्याशी का मार्जिन 1500 से 2500 तक रहने का दावा किया जा रहा है।
मतगणना केन्द्र पर पुलिस सुरक्षा का रिहर्सल
दमण. दमण में मतगणना के दिन सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने रिहर्सल किया। पुलिस विभाग ने किस अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी कहां पर रहेगी, उसके बारे में रिहर्सल की। मोटी दमण किले के बाहर, नगरपालिका के निकट, अस्पताल के निकट, सचिवालय के पास, सांसद कार्यालय के बाहर और चारों तरफ पेट्रोलिंग लगाई गई। मोटी दमण टीटीआइ परिसर स्ट्रांग रूम की भी सुरक्षा कड़ी की गई। वहां पर अधिकारी के साथ सीआइएसएफ और पुलिस बल के जवान तैनात हैं। प्रवेश करने से पहले वीडियोग्राफी की जाती है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जो 24 घंटे निगरानी रखे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो