scriptदमण पुलिस की दो माह की मेहनत रंग लाई | Daman police took two months' hard work | Patrika News

दमण पुलिस की दो माह की मेहनत रंग लाई

locationसूरतPublished: Jun 06, 2018 10:34:38 pm

अजय,धीरू पटेल हत्याकांड… यूपी से पकड़ा गया एक आरोपी मूल यूपी और वर्तमान में अहमदाबाद निवासीअभी भी पांच आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर

patrika

दमण पुलिस की दो माह की मेहनत रंग लाई

दमण. दमण के डाभेल विस्तार में कुछ समय पूर्व गोली मारकर दो लोगों की हत्या के मामले में दमण पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी की खोज जारी है। गिरफ्तार व्यक्ति पर दमण पुलिस ने एक लाख रुपयों का इनाम रखा था। दमण पुलिस दो माह की मेहनत के बाद हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी करने में सफल हो पाई है। हालांकि अभी भी पांच आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुुुुलिस उपमहानिरीक्षक ब्रजेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि 1 अप्रेल को डाभेल के मुख्य मार्ग स्थित विशाल बार में अजय रमन पटेल और उसके साथी धीरू दुर्लभ पटेल की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में कुंभार फलिया निवासी छोटूभाई पटेल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। पुलिस ने विशाल बार रेस्टोरंेट में सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें पांच से छह व्यक्ति बार में प्रवेश करते ही हमला करते दिखे। पुलिस उपमहानिरीक्षक ब्रजेश कुमार ङ्क्षसह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सेतु कुरविला, एसडीपीओ रवीन्द्र कुमार, पीआई पंकेश ने एक टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि उन छह आरोपियों में से एक आरोपी यूपी में है। पुलिस दो माह तक आरोपी के पीछे लगी रही। दमण पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से 2 जून को इलाहबाद मुबारकपुर नवाबगढ़ से एक आरोपी नूर मोजम सिद्दीकी (37 वर्ष)को गिरफ्तार किया है। यूपी से ट्रांजिट वारंट से दमण लाकर 5 जून को मोटी दमण जेएमएफसी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 8 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
सुपारी देने वाले की खोज शुरू
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने उम्मीद जताई कि अन्य आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। इस सुपारी कांड में स्थानीय व्यक्ति के भी शामिल होने की जानकारी मिली है।
गिरफ्तार नूर मोजम अहमदाबाद के सबाना पार्क, नरोल, वटवा में रह रहा था। मूल यूपी निवासी यह व्यक्ति ड्राइवर होने के कारण दमण आता-जाता रहता था। यह किसके लिए कार्य करता था और हत्या की सुपारी किसने दी है, उसका पुलिस पता लगा रही है।
लंबी बन्दूक से गोली चलाई
आरोपित नूर मोजम ने लंबी बन्दूक लेकर बिना नकाब के बार में प्रवेश किया और गोली चलाना शुरू कर दिया था। अजय और धीरू पटेल की मौत हुई या जिन्दा है, वह बार में वापस देखने भी गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो