सूरत

Marger News; दानह, दमण-दीव मर्जर बिल पहुंचा राष्ट्रपति के पास

दादरा नगर हवेली, दमण-दीव मर्जर बिल 2019लोकसभा और राज्यसभा से हो चुका है पारित
Dadra Nagar Haveli, Daman-Diu merger bill 2019It has been passed from Lok Sabha and Rajya Sabha

सूरतDec 05, 2019 / 10:39 pm

Sunil Mishra

Marger News; दानह, दमण-दीव मर्जर बिल पहुंचा राष्ट्रपति के पास

सिलवासा. दादरा नगर हवेली, दमण-दीव मर्जर बिल 2019 राज्यसभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया है। राष्ट्रपति की मुहर लगते ही बिल को संवैधानिक मंजूरी मिल जाएगी। दो केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव 58 बाद बाद पुन: एक हो रहे हैं। दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों के विलीनीकरण से प्रशासनिक कामकाज आसान होगा।
दोनों केन्द्र शासित प्रदेश अलग-अलग यूटी के तौर वर्ष 1961 में भारतीय संविधान में सम्मिलित हुए थे। संयुक्त नई यूटी का नाम दादरा नगर हवेली, दमण-दीव होगा। यह मुंबई हाइकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में ही रहेगा। संयुक्त यूटी में दादरा नगर हवेली, दमण- दीव के कलक्टर मुख्यालय अपनी जगह पहले की तरह बने रहेंगे। राज्यों की तरह कलक्टर की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी।
Must Read Related News;

Danah, Daman-Diu Integration Bill: दानह, दमण-दीव एकीकरण बिल संसद में पेश

Dadra Nagar Haveli and Daman-Diu merger; लोकसभा में चर्चा के बाद विलय का रास्ता साफ

DNH and Daman-Diu merger: राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही दो संघ प्रदेश हो जाएंगे एक
Danah, Daman-Diu merger News; विलय से दादरा नगर हवेली के अस्तित्व पर संकट

https://twitter.com/prafulkpatel?ref_src=twsrc%5Etfw
दमण को होगा फायदा


दोनों संघ प्रदेश एक होने से दमण की जनता को अधिक लाभ मिलेगा। नए संघ प्रदेश की राजधानी दमण में होगी, जिससे दमणवासियों को विलय के बाद कोई परेशानी नहीं होगी। दादरा नगर हवेली 491, दमण, दीव 110 वर्ग किमी में बसा हुआ है। दादरा नगर हवेली में अनुसूचित जनजाति 43 प्रतिशत है, जबकि दमण दीव में 9 प्रतिशत हैं। दोनों प्रदेश एक होने से सरकारी योजना और सेवा में आरक्षण का अधिकाधिक फायदा दमण को ही मिलेगा। प्रशासनिक कार्यों के लिए दादरा नगर हवेली की जनता को दमण जाना पड़ेगा। मुख्यालय दूर होने से दादरा नगर हवेली की कल्याणकारी योजनाएं मंद पड़ सकती हैं। खास बात यह है कि विधेयक का दादरा नगर हवेली के किसी राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी संस्था ने विरोध तक नहीं किया। संसद में दादरा नगर हवेली व दमण-दीव के सांसदों ने संघ प्रदेशों के विलय पर खुशी जताई है तथा निकट भविष्य में मिनी असेम्बली के लिए योग्य कदम बताया है।
मिनी असेम्बली:-दोनों केन्द्र शासित प्रदेश विलय होने से जनप्रतिनिधियों ने मिनी असेम्बली के सपने संजो रखे हैं। पुडूचेरी की तर्ज पर दानह, दमण-दीव को असेम्बली का दर्जा मिल सकता है। जिला पंचायत और नगरपालिकाओं में विधान सभा परिसीमन करके विधानसभा क्षेत्र बनाए जा सकते हैं। हालांकि मर्जर बिल में मिनी असेम्बली के कोई संकेत नहीं हैं।
https://twitter.com/rpbreakingnews?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/PMOIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
दादरा में बनेगा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स
सिलवासा. दादरा के खेल प्रेमियों को जल्दी ही स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स की सौगात मिलने वाली है। सर्वे नंबर 261/पी वाली 7325 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर खेल मैदान बनाने की अनुमति मिल गई है। पहले इस जमीन पर ओआईडीसी द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाना प्रस्तावित था। ओआईडीसी द्वारा समय पर ईडबल्यूएस या आवासीय कॉलोनी विकसित नहीं होने पर प्रशासन ने इस पर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के लिए स्वीकृति दे दी है। सिलवासा निवासी उपसमाहत्र्ता अपूर्व शर्मा ने यह जमीन ओआईडीसी से खेल व युवा मामलों के विभाग को सुपुर्द करने को कहा है। ओआईडीसी से जमीन मिलते ही खेल संकुल बनाया जाएगा, जिसको लेकर दादरा के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.