script

इंडोनेशिया से सूरत आए जहाज के टॉयलेट से मिला अधेड़ का शव

locationसूरतPublished: Sep 24, 2021 10:09:05 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– जहाज के डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित किया

इंडोनेशिया से सूरत आए जहाज के टॉयलेट से मिला अधेड़ का शव

इंडोनेशिया से सूरत आए जहाज के टॉयलेट से मिला अधेड़ का शव

सूरत.

इंडोनेशिया से मगदल्ला पोर्ट पर आए एक जहाज के टॉयलेट में बुधवार को एक कर्मचारी मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। जहाज के डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
हजीरा पुलिस के मुताबिक वलसाड जिले की पारडी तहसील के किकरला गांव निवासी सुभाषचन्द्र प्रभु टंडेल (50) आइएमओ नामक जहाज पर ऑइलमैन के रूप में नौकरी करता था। यह जहाज इंडोनेशिया से सूरत के हजीरा पोर्ट पर आया था। इसी दौरान 19 सितंबर की शाम को जहाज पर जरूरी अभ्यास आयोजित किया गया था। इसमें सुभाषचन्द्र नहीं पहुंचे थे। इसके बाद अधिकारी ने क्रू-रैंक बालकृष्ण को सुभाषचन्द्र के केबिन बुलाने के लिए भेजा, लेकिन केबिन का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
मास्टर-की से दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। सुभाषचन्द्र केबिन के अंदर टॉयलेट में बेहोश मिले। इसके बाद जहाज के डॉक्टर ने उनकी प्राथमिक जांच की और मृत घोषित किया। इसके बाद मरीन पुलिस ने हजीरा पुलिस को सूचना दी और बुधवार शाम को शव निकाला गया। पुलिस के मुताबिक सुभाषचन्द्र की हृदयघात से मौत की आशंका जताई गई है। हजीरा पुलिस जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो