scriptMURDER : मोटा वराछा में बंद रूम से मिला वृद्ध फाइनेेंसर का शव, हाथ पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ढूंस कर की गई हत्या | Dead body of old financier found from closed room in Mota Varachha SUR | Patrika News

MURDER : मोटा वराछा में बंद रूम से मिला वृद्ध फाइनेेंसर का शव, हाथ पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ढूंस कर की गई हत्या

locationसूरतPublished: Sep 20, 2021 10:19:18 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

#पति व बच्चे के मारने की धमकी देकर विवाहिता से बलात्कार- पडोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
#कोलकाता के दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज

MURDER : मोटा वराछा में बंद रूम से मिला वृद्ध फाइनेेंसर का शव, हाथ पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ढूंस कर की गई हत्या

MURDER : मोटा वराछा में बंद रूम से मिला वृद्ध फाइनेेंसर का शव, हाथ पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ढूंस कर की गई हत्या

सूरत. मोटा वराछा इलाके में एक वृद्ध के हाथ पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ढूंस कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोटा वराछा निचली कॉलोनी के रूम नम्बर एक से तेज दुर्गन्ध महसूस होने पर स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर पुलिस को खबर की थी। रूम के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।
पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर देखा तो अंदर वृद्ध का शव मिला। जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ढूंसा हुआ था। मौके पर शव की शिनाख्त कन्हाई रामसुंदर (68) के रूप में की गई। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कन्हाई छोटा मोटा फाइनेंस का काम करते थे। वे गांव से समय समय पर सूरत आते थे और अकेले ही रूम में रहते थे। अपने परिचित व्यापारियों से लेनदेन करने के बाद लौट जाते थे।
हत्या में उनके किसी परिचित का हाथ होने की आशांका है तथा शव को देख कर हत्या चार दिन पूर्व हुई होने की संभावना है। पुलिस ने मौत के कारणों को पता लगाने के लिए शव को फोरेन्सिक पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल भिजवा दिया। कन्हाई की हत्या किसने और क्यों की। इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अलग अलग तरिकों से उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
—————————————————–
पति व बच्चे के मारने की धमकी देकर विवाहिता से बलात्कार
– पडोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत. पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर लिम्बायत क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ पडोसी युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक धर्मेन्द्रसिंह पिछले तीन वर्षो से विवाहिता का यौन शोषण कर रहा था। तीन साल पूर्व उसने पीडि़ता के पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण किया। उसकी लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीडि़ता ने लिम्बायत पुलिस थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।
—————–
कोलकाता के दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत. सलाबतपुरा पुलिस ने कोलकाता के दो जनों के खिलाफ 19.60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कोलकाता निवासी अभिषेक खेतान व दलाल विनोद राउत ने मिल कर रिंग रोड जस मार्केट के कपड़ा व्यापारी जयेश भुवा के साथ धोखाधड़ी की। दोनों ने जयेश को विश्वास में लेकर कपड़ा उधार लिया और फिर भुगतान नहीं किया। पैमेंट मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
—————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो