scriptअलथान के वृद्ध की स्वाइन फ्लू से मौत | Death of old man's swine flu | Patrika News

अलथान के वृद्ध की स्वाइन फ्लू से मौत

locationसूरतPublished: Mar 25, 2019 10:07:37 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

शहर में तीन नए पॉजिटिव मरीज सामने आए, कुल मरीजों की संख्या 342 हुई

surat photo

अलथान के वृद्ध की स्वाइन फ्लू से मौत

सूरत.

शहर में भटार के अलथान क्षेत्र निवासी 67 वर्षीय वृद्ध की स्वाइन फ्लू के उपचार दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा तीन नए पॉजिटिव मरीज भी सामने आए हैं।

मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भटार अलथान क्षेत्र निवासी 67 वर्षीय वृद्ध को कुछ दिन पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा शहर में तीन अलग-अलग जोन से तीन स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अठवा जोन में घोड़दौड़ रोड निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, पूर्व जोन में पूणागाम क्षेत्र निवासी एक वर्षीय लड़का, पश्चिम जोन में जहांगीरपुरा क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल में अलग-अलग अस्पतालों में 47 मरीज भर्ती हैं। इसमें 26 मरीज की हालत स्थिर है।
वहीं 8 मरीजों को वेंटिलेटर, दो मरीज को बीपेप तथा 11 मरीजों को ऑक्सीजन पर भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। अब तक शहर में 342 पॉजिटिव केस मिले, जिसमें चार मरीजों की मौत हुई है। जिले में सोमवार को कोई मरीज नहीं मिला है। वहीं जिले में अब तक 55 मरीज मिले जिसमें 5 की मौत हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो