script

सूरत में कोरोना से मौतें थमीं, 5 पॉजिटिव मिले, 7 स्वस्थ हुए

locationसूरतPublished: Jul 22, 2021 09:24:29 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– शहर और ग्रामीण में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,432 हुई, 1,41,261 हुए स्वस्थ, अब तक 2114 की मौत

सूरत में कोरोना से मौतें थमीं, 5 पॉजिटिव मिले, 7 स्वस्थ हुए

सूरत में कोरोना से मौतें थमीं, 5 पॉजिटिव मिले, 7 स्वस्थ हुए

सूरत.

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को भी कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई। इसके अलावा शहर में नए 4 और ग्रामीण में एक पॉजिटिव मिला है। सूरत जिले में कुल 7 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,432 हो गई हैं। इसमें 2114 की मौत हो चुकी हैं।
सूरत जिले में दूसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या घट कर 5-7 के आसपास रह गई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को शहर में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में कुल 35 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 12 की हालत गंभीर है। ऑक्सीजन पर 8 , बाइपेप पर 3 और वेंटिलेटर पर एक भर्ती हैं। इसके अलावा बुधवार को नए 4 कोरोना मरीज मिले। इसमें रांदेर और अठवा जोन में 2-2 मरीज मिले हैं। जबकि छह जोन उधना, लिम्बायत, कतारगाम, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। अब तक शहर में कुल 1,11,352 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,09,676 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 32,080 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें 31,585 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
म्यूकोरमाइकोसिस के 3 मरीज स्वस्थ हुए

सूरत. शहर में बुधवार को म्यूकोरमाइकोसिस के नए मरीज भर्ती नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा स्मीमेर अस्पताल से म्यूकोरमाइकोसिस के तीन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। अब तक दोनों अस्पताल से कुल 302 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। अब तक न्यू सिविल में 418 और स्मीमेर में 73 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 45 मरीज भर्ती हैं। इसमें न्यू सिविल में 28 और स्मीमेर में 17 मरीज भर्ती है। अब तक स्मीमेर में 23, न्यू सिविल में 38 समेत कुल 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो