scriptदीक्षा दानेश्वरी आचार्य गुणरत्न सूरी को दी अंतिम विदाई | Deeksha Daneshwari Acharya Gunaratna Suri's final farewell | Patrika News

दीक्षा दानेश्वरी आचार्य गुणरत्न सूरी को दी अंतिम विदाई

locationसूरतPublished: Jul 14, 2020 09:33:50 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

451 साधु-साध्वी इनके सानिध्य में हुए दीक्षित

दीक्षा दानेश्वरी आचार्य गुणरत्न सूरी को दी अंतिम विदाई

दीक्षा दानेश्वरी आचार्य गुणरत्न सूरी को दी अंतिम विदाई

सूरत. धर्मनगरी सूरत में दीक्षा दानेश्वरी आचार्य गुणरत्न सुरीश्वर महाराज का श्रीकैलाशनगर जैन संघ में सोमवार मध्यरात्रि के बाद करीब 3 बजकर 20 मिनट पर देवलोकगमन हो गया। संत की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के बाद दोपहर में पालखी यात्रा निकाली गई और वेसू के महाविदेहधाम में अग्नि संस्कार के बाद आचार्य गुणरत्न सुरीश्वर महाराज की देह पंचतत्व में विलीन हो गई।
श्रीकैलाशनगर जैन संघ ने जानकारी में बताया कि सूरी प्रेम भुवनभानु-जयघोष-राजेंद्रसूरीजी समुदाय के रत्न दीक्षा दानेश्वरी आचार्य गुणरत्न सुरीश्वर महाराज को अंतिम वेला में सोमवार मध्यरात्रि बाद आचार्य रश्मिरत्न सूरी, आचार्य पद्मभुषणरत्न सूरी समेत अन्य संतवृंद ने नवकार महामंत्र का श्रवण कराया। संत के देवलोकगमन के समाचार थोड़ी ही देर में जैन धर्म के सभी सम्प्रदायों में पहुंच गए और श्रद्धालु कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए उनकी नश्वर देह के अंतिम दर्शन करने पहुंचने लगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरुपूजन भी किया। दोपहर बाद संत की पालखी यात्रा निकाली गई और इसमें भी श्रद्धालु सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर साथ चले। यात्रा बाद में वेसू के महाविदेहधाम पहुंची और वहां दीक्षा दानेश्वरी आचार्य गुणरत्न सुरीश्वर महाराज की नश्वर देह अग्नि संस्कार के बाद पंचतत्व में विलीन हो गई।
सूरत को बना दिया दीक्षानगरी
आचार्य गुणरत्न सुरीश्वर महाराज के सानिध्य में धर्मनगरी सूरत में सामूहिक दीक्षा के कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए। महज तीन वर्ष में ही सूरत शहर में एक सौ से अधिक दीक्षा संत के सानिध्य में सम्पन्न हुई। सूरत में आचार्य गुणरत्न सुरीश्वर महाराज ने 300वीं, 400वीं व 450वीं दीक्षा प्रदान की है।

24 यूनिट रक्त संग्रहित

सूरत. सक्षम ग्रुप व नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में सरथाणा की व्रजविला सोसायटी में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर रेडक्रॉस ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर के दौरान लोकदृष्टि चक्षुबैंक के प्रमुख डॉ. प्रफुल्ल शिरोया ने नेत्रदान जागृति व कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन के बारे में लोगों को जानकारी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो