सूरत

रक्षा मंत्री ने की गलवान घाटी में सेना के शौर्य की प्रशंसा

टैंट सिटी में आयोजित नेशनल डिफेंस कांफ्रेंस के दूसरे दिन सेनाओं थलसेना, वायुसेना और नौसेना के आधुनिकिकरण, थियेटर कमांड और नई सैन्य-तकनीक पर हुई चर्चा

सूरतMar 05, 2021 / 09:42 pm

विनीत शर्मा

रक्षा मंत्री ने की गलवान घाटी में सेना के शौर्य की प्रशंसा

सूरत. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के टैंट सिटी में आयोजित नेशनल डिफेंस कांफ्रेंस के दूसरे दिन तीनों सेनाओं थलसेना, वायुसेना और नौसेना के आधुनिकिकरण, थियेटर कमांड और नई सैन्य-तकनीक पर चर्चा की गई। इस दौरान अपने संबोधन में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की उपलब्धियों को राष्ट्र का गौरव बताते हुए गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ संघर्ष के दौरान सेना के शौर्य की प्रशंसा की। देश की सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने देश के सामने सैन्य-खतरे, उनसे निपटने में सशस्त्र सेनाओं की भूमिका और वॉरफेयर के बदलते स्वरूप पर अपनी बात कही।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1367822541243314180?ref_src=twsrc%5Etfw
रक्षामंत्री ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर हुए टकराव के दौरान चीन की चीनी सेना पीएलए के खिलाफ भारतीय सेना के मोर्चा लेने और एलएसी पर गतिरोध के दौरान सैनिकों के साहस को सराहनीय बताया। उन्होंने सैन्य कमांडर्स को संबोधित करने के साथ ही दो विवेचना सत्रों में भी हिस्सा लिया। इन सत्रों में तीनों सेनाओं के आधुनिकिकरण, थियेटर कमांड और नई सैन्य-तकनीक पर चर्चा हुई। इस दौरान डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स (डीएमए) ने सशस्त्र सेनाओं की ऑपरेशनल तैयारियों, आधुनिकिकरण और चुनौतियों को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1367822844520919041?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा सैनिकों के उत्साह और हौसले पर भी एक सेशन हुआ। रक्षामंत्री ने युवा सैन्य अफसरों और सैनिकों के नई सैन्य तकनीक और प्रणाली ईजाद करने पर भी चर्चा की। इस दौरान कुछ ऑपरेशनल चर्चाएं बंद कमरे में हुई, जिसे क्लासीफाइड रखा गया है। इससे पहले रक्षामंत्री ने केवडिय़ा में नवनिर्मित हैलीपैड का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मिलिट्री कमांडर्स और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षमंत्री स्टेच्यू ऑफ यूनिटी गए और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री आज होंगे शामिल

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1367823119008722945?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केवडिय़ा पहुंचेंगे। कांफ्रेंंस के तीसरे दिन प्रधानमंत्री मिलिट्री कमांडर्स को संबोधित करेंगे और देश की रणनीति पर बात करेंगे। साथ ही रक्षा क्षेत्र में देश के आत्मनिर्भर बनने के विकल्पों पर भी वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के चर्चा करेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.