DELHI MCD ELECTION : तारीखों की गुगली में फसेंगे केजरीवाल!
सूरतPublished: Nov 08, 2022 09:27:27 pm
शतरंज की बिसात पर आप को एक और शह, गुजरात चुनाव का प्रचार जोर पकड़े इससे पहले गुटबाजी में उलझती दिख रही पार्टी, मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ ही इंद्रनील राजगुरु ने पार्टी छोडक़र दिया बड़ा झटका, सौराष्ट्र में आप की संभावनाओं पर पड़ेगा असर
विनीत शर्मा सूरत. गुजरात का चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी के लिए शतरंज के खेल की तरह हो गया है। तमाम शह-मात के बाद लग रहा है कि एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी चौसर में उलझते दिख रहे हैं। एक ओर मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद से पार्टी में गुटबाजी जोर पकड़ती दिख रही है और इंद्रनील राजगुरु पार्टी छोड़ गए, वहीं निर्वाचन आयोग ने दिल्ली एमसीडी के चुनाव के लिए गुजरात विधानसभा के साथ ही क्लैश करती हुई तारीखों का ऐलान कर चुनावी गणित को उलझा दिया है। इंद्रनील के जाने से जहां पार्टी की सौराष्ट्र में संभावनाओं पर असर पडऩा तय माना जा रहा है, दिल्ली और गुजरात पर एक साथ फोकस करना भी आसान काम नहीं है। आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि भाजपा इस माइंड गेम में केजरीवाल को कितना उलझा पाती है।