script100 वेंटिलेटर की मांग स्वास्थ्य विभाग को भेजी | Demand for 100 ventilators sent to Health Department | Patrika News

100 वेंटिलेटर की मांग स्वास्थ्य विभाग को भेजी

locationसूरतPublished: Apr 21, 2021 11:02:19 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– न्यू सिविल अस्पताल में कोविड के उपचार के लिए..
– किडनी अस्पताल में पांचवीं, छठी पर 80-80 और ग्राउंड फ्लोर पर 15 बेड का तैयार होगा आइसीयू

100 वेंटिलेटर की मांग स्वास्थ्य विभाग को भेजी

100 वेंटिलेटर की मांग स्वास्थ्य विभाग को भेजी

सूरत. शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही अस्पतालों में संसधान कम पड़ रहे है। न्यू सिविल के किडनी अस्पताल में दो मंजिल पर कोरोना मरीजों से बेड फुल हो गए हैं। सिविल अस्पताल में 423 मरीज बाइपेप और वेंटिलेटर पर भर्ती हैं और 972 का ऑक्सीजन पर इलाज चल रहा है। गंभीर मरीजों की संख्या बढऩे के चलते न्यू सिविल प्रशासन ने राज्य स्वास्थ्य विभाग से 100 वेंटिलेटर की मांग की है।
न्यू सिविल के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना मरीजों से फुल हो गई है। स्टेम सेल बिल्डिंग में 700, ओल्ड सिविल बिल्डिंग में 600 मरीज भर्ती है। दोनों जगह मरीज बढऩे के बाद किडनी-हार्ट अस्पताल को भी कोरोना मरीजों के लिए शुरू किया गया है। यहां पहले 300 बेड की व्यवस्था की गई थी। पहली और दूसरी मंजिल पर अब 200 बेड फुल हो गए है। आगामी दिनों में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या बढऩे की आशंका है। इसके चलते न्यू सिविल अस्पताल ने राज्य स्वास्थ्य विभाग से 100 वेंटिलेटर की मांग की है।
किडनी अस्पताल के सातवीं मंजिल पर कोरोना मरीजों के लिए वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पांचवी और छठ्ठी मंजिल पर 80-80 बेड का आइसीयू तथा ग्राउंड फ्लोर पर 15 बेड का आइसीयू बनाने की तैयारी है। हाल में किडनी बिल्डिंग में 50 आइसीयू बेड है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के चलते व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो