scriptविदेश जाने के लिए दस लाख के दहेज की मांग | Demand for one million dowry to go abroad | Patrika News
सूरत

विदेश जाने के लिए दस लाख के दहेज की मांग

पोलेंड जाने की बात बताकर यश ने उससे दस लाख रुपए की मांग शुरू कर दी

सूरतMar 22, 2018 / 09:36 pm

Sanjeev Kumar Singh

surat file photo
सूरत.

विदेश जाने के लिए एक विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपए की मांग कर उसे प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। उमरा पुलिस के मुताबिक उमरा अमर स्वप्न अपार्टमेंट निवासी यश चावला, उसके पिता अनिल चावला और मां मधु विवाहिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जनवरी २०१७ में उसकी यश से शादी हुई थी। उसके परिजनों ने यश को २० तोला सोने और हीरे के जेवर तथा ३१ हजार रुपए नकद दिए थे। बाद में पोलेंड जाने की बात बताकर यश ने उससे दस लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। उसके माता-पिता भी दहेज में कुछ नहीं लाने का ताना देकर उस पर नौकरी करने के लिए दबाव डालने लगे। उनकी प्रताडऩा से तंग आकर अक्टूबर २०१७ में विवाहिता अपने पिता के घर चली गई। इस बीच यश पोलेंड चला गया। विवाहिता ने उमरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

रंगदारी मामले में वांछित गिरफ्तार
सूरत. क्राइम ब्रांच ने केबल कारोबारी से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में प्रवीण राउत गिरोह के एक वांछित आरोपी को पांडेसरा के गधानगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विमल कुमार बहेरा (25) ओडिशा के गंजाम जिले के गुडिया पोल्ली का मूल निवासी है तथा पांडेसरा के गधानगर में रहता है। पांडेसरा क्षेत्र के प्रवीण राउत गिरोह से जुड़ा सुधीर २०१५ में केबल कारोबारी युवराज पाटिल से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में लिप्त था। पुलिस ने राउत समेत गिरोह के आठ जनों को बिहार और ओडिशा से गिरफ्तार किया था, लेकिन विमल फरार था। बुधवार शाम उसके पांडेसरा गधानगर में होने की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच के पुलिस उप निरीक्षक एम.एस. त्रिवेदी और उनकी टीम ने उसे धर दबोचा।

कॉन्ट्रेक्टर के फ्लैट से १९ लाख की चोरी
सूरत. अडाजण क्षेत्र में रहने वाले एक इंडस्ट्रियल कॉन्ट्रेक्टर के फ्लैट से चोर नकदी और जेवरों समेत १९ लाख ३७ हजार २५० रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरी अडाजण गौरव पथ पर भारती रेजिडेंसी निवासी अजय प्रकाश नारायण के मकान में हुई। अजय पत्नी के साथ मुंबई में रह रहे बच्चों से मिलने गया था। मौका देखकर चोर फ्लैट में घुसे और २५ हजार रुपए नकद और जेवर चुरा ले गए। मुंबई से लौटने पर अजय ने अडाजण थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Home / Surat / विदेश जाने के लिए दस लाख के दहेज की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो