scriptखुल गया सौराष्ट्र का विकास द्वार : रूपाणी | Development gate of Saurashtra opens: Roopani | Patrika News

खुल गया सौराष्ट्र का विकास द्वार : रूपाणी

locationसूरतPublished: Oct 28, 2018 06:59:20 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

घोघा-दहेज रो-रो पैक्स सर्विस का उद्घाटनदिसंबर से घोघा-हजीरा फेरी सर्विस भी होगी शुरू

patrika

खुल गया सौराष्ट्र का विकास द्वार : रूपाणी


भरुच. भावनगर जिले के घोघा से भरुच के दहेज बंदरगाह के बीच समुद्र में चलने वाली घोघा-दहेज रो-रो पैक्स सर्विस का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घोघा में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फेरी सर्विस की शुरुआत से सौराष्ट्र के विकास का द्वार खुल गया है। दिसंबर से इस फेरी सर्विस को सूरत जिले के हजीरा तक बढ़ा दिया जाएगा। यह फेरी सर्विस घोघा-दहेज-हजीरा तक शुरू होगी, जिससे व्यापार जगत को काफी लाभ होगा। इसका सीधा लाभ सूरत के लोगों को भी मिलेगा। साथ ही भावनगर जिले में व्यापार तेजी से फलने फूलने लग जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजीरा तक इस सेवा को शुरू कराने के बाद सूरत के अलावा भावनगर और राजुला-जाफराबाद-अमरेली सहित विभिन्न क्षेत्र के लाखों लोगों को इस सेवा का लाभ मिलेगा और व्यापार उद्योग को फायदा होगा। रूपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को साकार करने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। आने वाले दिनों में फेरी सर्विस को मुंबई तक भी शुरू करने की सरकार की योजना है। इसके साथ ही विभिन्न यात्रा धामों से भी फेरी सर्विस को जोड़ा जाएगा। समुद्र से होने वाले व्यापार व उद्योग को गति प्रदान की जाएगी। देश की सबसे बड़ी फेरी सर्विस की शुरुआत करने वाला गुजरात पहला राज्य बन गया है।
भावनगर जिले के घोघा में फेरी सर्विस के उद्घाटन समारोह के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रमुख जीतू भाई वाघाणी, शिक्षा राज्यमंत्री विभावरी बेन दवे, लीला ग्रुप की चेयरमैन कोमलकांत शर्मा, इस्कॉन ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण भाई कोटक, भावनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश भाई वाघाणी, भावनगर के मेयर मनभा मोरी, डिप्टी मेयर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गृह राज्यमंत्री ने किया स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा
नर्मदा. गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने शनिवार को केवडिय़ा में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। जाडेजा ने कार्यक्रम स्थल के साथ टेंट सिटी, वॉल ऑफ फ्लावर्स, हेलीपैड आदि का जायजा लिया।
गृह राज्यमंत्री के साथ प्रदेश मुख्य सचिव जे.एन. सिंह, गृह विभाग के सहायक सचिव ए.एम. तिवारी, मार्ग एवं मकान विभाग के सचिव सी.बी. वसावा, जिला कलक्टर आर.एस. निनामा, पुलिस अधीक्षक महेन्द्र बगडिय़ा आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो