scriptराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा | Discussion on many important issues related to national security | Patrika News

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

locationसूरतPublished: Dec 20, 2018 09:06:33 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

केवडिय़ा टेंट सिटी में ऑल इंडिया डीजीपी कॉन्फ्रेंस शुरू

surat photo

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

नर्मदा.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को केवडिय़ा कॉलोनी में साधु टेकरी पर बनी टेंट सिटी-2 में 53वीं ऑल इंडिया डीजीपी-आइजीपी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इस मौके पर गृह राज्यमंत्री हंसराज आहिर और किरण रिज्जू भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस में भाग लेने केवडिय़ा आएंगे। टेंट सिटी क्षेत्र में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कॉन्फ्रेंस में देशभर के 54 डीजीपी और 150 आइपीएस अधिकारी भाग ले रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह दोपहर १.१५ बजे यहां पहुंचे। उन्होंने कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। गृहमंत्री तीन दिन तक कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विर्मश करेंगे। कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा के अलावा देश में हुए आंदोलनों, आतंकवाद, सबरीमाला मंदिर मामले के अलावा साइबर क्राइम, माओवाद आदि मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर अलग से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे। उनके सामने प्रजेंटेशन के लिए वरिष्ठ अधिकारियो की ओर से तैयारी की गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को सपरिवार स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और वेली ऑफ फ्लावर का अवलोकन किया। कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को पर्यटकों के लिए शनिवार तक बंद कर दिया गया है। शाम को होने वाला लेसर शो भी बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस में भाग लेने केवडिय़ा आएंगे।

पीएम आज आएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केवडिय़ा कॉलोनी आएंगे। इससे पहले वह 21 अक्टूबर को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के लिए यहां आए थे। वह शुक्रवार सुबह 8.30 बजे केवडिय़ा पहुंचेंगे और 8.40 बजे ऑल इंडिया डीजीपी कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। शनिवार दोपहर वह केवडिय़ा से गांधीनगर रवाना होंगे। वहां भाजपा के महिला सम्मेलन में भाग लेने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। नेशनल सिक्यूरिटी एडवाइजर अजीत कुमार डोवाल भी शुक्रवार को प्रधानमंत्री के साथ केवडिय़ा पहुंचेंगे। टेंट सिटी क्षेत्र में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो