scriptऐसा क्या हुआ जो जिला पंचायत सदस्य को धरने पर बैठना पड़ा? | District Panchayat member had to sit on the protest | Patrika News

ऐसा क्या हुआ जो जिला पंचायत सदस्य को धरने पर बैठना पड़ा?

locationसूरतPublished: Oct 17, 2019 07:58:51 pm

नहीं सुन रहे थे अधिकारी, इस फैसले से कांजल रणछोड़ और ठक्करवाड़ा गांव के लोगों की आसान होगी मुश्किल

ऐसा क्या हुआ जो जिला पंचायत सदस्य को धरने पर बैठना पड़ा?

patrika

वलसाड. कांजल रणछोड़ और ठक्करवाड़ा गांव को जोडऩे वाले जर्जर पुल की मरम्मत के लिए कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठ गई। इसके एक दिन बाद ही जिला पंचायत ने पुल का काम शुरू भी कर दिया।
जानकारी के अनुसार दोनों गाव के अलावा करीब 15 से ज्यादा गांवों के बीच संपर्क का प्रमुख जरिया यह पुल कई साल से जर्जरित हालत में था। इसे बनाने के िलए गांव के लोगों ने कई बार आवेदन दिया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
आखिरकार जिला पंचायत सदस्य जयश्री पटेल ने पुल के पास ही धरना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी के बाद जिला पंचायत के अधिकारी वहां पहुंचे और काम शुरू करने का आश्वासन देकर जयश्रीबेन पटेल का धरना समाप्त करवाया।
इसके बाद जयश्रीबेन पटेल के हाथों पुल का काम शुरू करवाया गया। जयश्रीबेन पटेल ने कहा कि भाजपा शासित जिला पंचायत में जनता के कम करवाने में मुश्किल हो रही है। इस पुल के बनने से हजारों लोगों को लाभ होगा। बरसात में सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो