scriptलेनदारों से परेशान होकर युवक ने पी लिया जहर | Disturbed by the creditors, the poisoned poisonous man | Patrika News

लेनदारों से परेशान होकर युवक ने पी लिया जहर

locationसूरतPublished: Apr 18, 2019 09:33:48 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

सुसाइड नोट में उसने लेनदारों से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी

surat photo

लेनदारों से परेशान होकर युवक ने पी लिया जहर

सूरत.

दो दिन से गुम खटोदरा के गांधीनगर क्षेत्र का एक युवक बुधवार सुबह मजूरा गेट के पास पड़ा मिला। उसने जहर पी लिया था। उसे 108 एम्बुलेंस से न्यू सिविल अस्पताल भिजवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सुसाइड नोट में उसने लेनदारों से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।
न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पहले शेयर बाजार के ऑफिस में नौकरी करने वाले नितिन रतिलाल राणा (35) ने अपना व्यवसाय शुरू किया था। इसके लिए उसने दोस्तों से रुपए उधार लिए थे। कुछ समय व्यवसाय अच्छा चला, लेकिन बाद में उसे घाटा हो गया। लेनदार उसे परेशान कर रहे थे। पिछले दिनों कुछ लोग उसके पिता के घर गए थे और हंगामा किया था।
दो दिन पहले वह अचानक गायब हो गया था। उसने घर पर छोड़े सुसाइड नोट में लेनदारों से परेशान होने की बात का जिक्र किया था। परिजन उसकी खोज कर रहे थे। बुधवार को उसके मजूरा गेट के पास पड़े होने की जानकारी मिली। परिजनों से सुसाइड नोट लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो