scriptनदी में गिरने से डूबा या मारपीट कर गिराया गया? | Drowned or beaten by falling in the river? | Patrika News

नदी में गिरने से डूबा या मारपीट कर गिराया गया?

locationसूरतPublished: Oct 31, 2021 09:41:04 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– रात्रि कर्फ्यू के दौरान मित्रों के साथ तापी नदी के पाले पर आया था..- पाले के आस पार रहने वाले श्रमिक परिवारों ने चोर समझ कर किया था पीछा

Gujarat/ देश में कोयल की कमी के बीच उकाई हाइड्रो में 4 महीने में 21.51 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन

Gujarat/ देश में कोयल की कमी के बीच उकाई हाइड्रो में 4 महीने में 21.51 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन

सूरत. सिंगणपोर इलाके में तापी नदी से रविवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस युवक की हत्या से इनकार कर रही है। जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रविवार सुबह ग्यारह बजे डभोली ब्रिज के नीचे तापी नदी में एक युवक डूबा होने की सूचना मिली थी।
दमकलकर्मियों ने युवक का शव निकाल कर जहांगीरपुरा पुलिस के हवाले किया। युवक की शिनाख्त ओलपाड़ तहसील के मासमा गांव तापी रेजिडेंसी निवासी रोहित मोहनभाई भाटिया (26) के रूप में की गई है। रोहित जहांगीरपुरा क्षेत्र के गैरेज में काम करता था।
बताया जाता है कि रात में रोहित अपने दो-तीन मित्रों के साथ डभोली ब्रिज के निकट तापी नदी के पाले पास आया था। वहां रहने वाले श्रमिक परिवारों ने रात दो बजे उन्हें चोर समझ कर उनका पीछा किया था।
इस पर रोहित व उसके मित्र वहां से भाग निकले थे। उसके बाद तापी नदी से उसका शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ मारपीट के बाद उसे तापी में गिरा दिया गया।

नदी में गिरने से डूबा :
प्राथमिक जांच में रोहित की मौत डूबने से हुई होने की जानकारी मिली है। पूछताछ में पता चला हैं कि चोर समझ कर श्रमिकों ने उसका पीछा किया था। भागते समय वह दीवार से तापी नदी में गिर गया! भागते समय उसे चोटें भी लगी थी। फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। छानबीन चल रही है।
– आरसी वसावा ( थाना प्रभारी, सिंगणपोर)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो