scriptशिक्षा विभाग भी देने लगा दीपावली का गृह कार्य..! | Education department also started giving home work for Diawali | Patrika News

शिक्षा विभाग भी देने लगा दीपावली का गृह कार्य..!

locationसूरतPublished: Oct 22, 2019 07:29:20 pm

– विद्यार्थियों को ‘नए भारत की मेरी कल्पना’ विषय पर निबंध लिखने का आदेश

शिक्षा विभाग भी देने लगा दीपावली का गृह कार्य..!

शिक्षा विभाग भी देने लगा दीपावली का गृह कार्य..!

सूरत.

शिक्षा विभाग के एक आदेश ने सभी को चौंका दिया है। पहली बार शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के विद्यार्थियों को दीपावली का गृह कार्य सौंपा गया है। उन्हें ‘नए भारत की मेरी कल्पना’ विषय पर निबंध लिखने का आदेश दिया गया है। वेकेशन पूर्ण होने पर स्कूल के पहले दिन विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से यह निबंध जमा करना होगा।

BOARD EXAM : दीपावली वेकेशन में भरने पड़ेंगे बोर्ड परीक्षा के फॉर्म
सामान्य तौैर पर दीपावली वेकेशन में स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को गृह कार्य सौंपा जाता है। इस गृह कार्य के लिए विद्यार्थियों को आंतरिक अंक दिए जाते हैं। राज्य में पहली बार शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दीपावली का गृह कार्य सौंपा गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी परिपत्र में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को निबंध लिखने का आदेश दिया गया है। स्कूलों को श्रेष्ठ निबंध चुनना होगा। चुने हुए निबंधों की जिला स्तर पर किताब तैयार की जाएगी।