scriptBirthday of Prophet Mohammad: तिरंगा के साथ निकला ईद का जुलूस | Eid procession procession with tricolor | Patrika News
सूरत

Birthday of Prophet Mohammad: तिरंगा के साथ निकला ईद का जुलूस

पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिन मनायाजुलूस के दौरान पुलिस की सुरक्षा रही
Celebrated the birthday of Prophet MohammadPolice security during the procession

सूरतNov 10, 2019 / 09:59 pm

Sunil Mishra

Birthday of Prophet Mohammad: तिरंगा के साथ निकला ईद का जुलूस जुलूस

Birthday of Prophet Mohammad: तिरंगा के साथ निकला ईद का जुलूस जुलूस

वांसदा. नगर में मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद केे जन्मदिवस पर रविवार को भव्य जुलूस निकाला गया। मुख्य मार्गों पर तिरंगा ध्वज के साथ निकला जुलूस आकर्षण का केन्द्र बना रहा। जुलूस की शुरुआत चंपावाड़ी दरगाह से शुरू होकर जमादार फलिया और टावर मुख्य रोड होते हुए टावर मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में कई जगहों पर जुलूस का स्वागत किया गया और शरबत, पानी एवं नाश्ता की व्यवस्था की गई थी। मस्जिद के पास देश में भाईचारा और शंाति के लिए दुआ की गई। जुलूस में वांसदा पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रही। शाम को नया फलिया में नियाज का भी आयोजन किया गया।
बुलबुल चक्रवात का खतरा, एयरपोर्ट बंद

https://twitter.com/hashtag/Jashn_e_Aamad_e_Rasool_SAW?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Birthday of Prophet Mohammad: तिरंगा के साथ निकला ईद का जुलूस जुलूस
ईद के जुलूस में दिखा भाईचारा
वलसाड. ईद ए मिलाद पर रविवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस निकाला गया। इसमें सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारा दिखा। शनिवार को राम मंदिर पर फैसला आया और पूरे देश में शांतिपूर्ण माहौल रहा। उसके बाद रविवार को ईद मनाई गई। शहर के नाना ताईवाड़ और रेलवे यार्ड से जुलूस निकला तथा आजाद चौक पर पहुंचा। जहां मुस्लिम समाज के साथ हिन्दू समाज के लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया। आजाद चौक पर नमाज पढऩे के बाद शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर पार्षद राजू पटेल (मरचा) ने भी आजाद चौक पर मुस्लिम समाज का स्वागत किया तथा जुलूस में साथ दिया। जुलूस के अंतर्गत पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही थी। पुलिस पेट्रोलिंग तथा जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती से शांति कायम रही। देर शाम को जुलूस संपन्न हुआ।
https://twitter.com/hashtag/Valsad?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Birthday of Prophet Mohammad: तिरंगा के साथ निकला ईद का जुलूस जुलूस
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़े मुस्लिम समुदाय के लोग
वापी. पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन की खुशी में वापी में कई जगहों से भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे। छीरी, इमरान नगर, वापी टाउन समेत अन्य जगहों पर जुलूस निकाला गया। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी लोग उत्साह के साथ शामिल हुए थे। जुलूस के दौरान जगह-जगह पुलिस सुरक्षा का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। पुलिस की गाडिय़ां भी लगातार गश्त पर रही। जुलूस मार्ग पर कई जगहों पर लोगों के स्वागत में शरबत और पानी का वितरण भी किया गया। मुस्लिम समुदाय को लोगों ने इस दौरान देश में अमन शांति और लोगों के बीच भाईचारा की दुआ की।
https://twitter.com/rpbreakingnews/status/1193542338926137344?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो