scriptELECTION: महाराष्ट्र में सीआर पाटिल, हरियाणा में हर्ष के हाथ कमान | ELECTION: CR Patil in Maharashtra, Harsha's command in Haryana | Patrika News

ELECTION: महाराष्ट्र में सीआर पाटिल, हरियाणा में हर्ष के हाथ कमान

locationसूरतPublished: Oct 18, 2019 10:06:08 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

दोनों ही राज्यों की कई विधानसभा में भाजपा के पक्ष में सक्रिय है सूरत के कपड़ा व्यापारी

ELECTION: महाराष्ट्र में सीआर पाटिल, हरियाणा में हर्ष के हाथ कमान

ELECTION: महाराष्ट्र में सीआर पाटिल, हरियाणा में हर्ष के हाथ कमान

सूरत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में वस्त्रनगरी सूरत के कपड़ा व्यापारियों को स्वयं का ब्रांड एम्बेसेडर बताया था और तब से प्रवासी कपड़ा व्यापारी मोदी की बात को प्रत्येक चुनाव में सिद्ध करते आ रहे है। प्रधानमंत्री के पुराने बयान को वे इन दिनों हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जगह-जगह सिद्ध करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे है। इस दौरान हरियाणा में युवा विधायक हर्ष संघवी व महाराष्ट्र में अनुभवी सांसद सीआर पाटिल उनका नेतृत्व कर रहे हैं।

हरियाणा में सक्रिय है यह


गुजरात विधानसभा के युवा विधायक हर्ष संघवी के नेतृत्व में सूरत से गए कपड़ा व्यापारियों का दल हरियाणा की कपड़ा नगरी भिवानी, बहादुरगढ़, लोहारू, सोहना, बहल, ढिगावा, चरखी-दादरी आदि विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की कमान संभाले हुए है। इन सभी विधानसभा में सूरत से गए कपड़ा व्यापारी सामाजिक व व्यापारिक स्तर पर छोटी-बड़ी मीटिंग कर लोगों से सम्पर्क कर रहे है। सूरत से गए प्रचार दल में विधायक संघवी के साथ कपड़ा व्यापारी कैलाश हाकिम, अरविंद वैद, संजय मोढ़ा, राजकुमार गोयल, मनीष अग्रवाल, नीलू जैन, निरंजन अग्रवाल
समेत अन्य शामिल है।
ELECTION: महाराष्ट्र में सीआर पाटिल, हरियाणा में हर्ष के हाथ कमान
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव हो रहे है और दोनों ही राज्यों में चुनाव प्रचार शनिवार शाम थम जाएगा। इससे पहले चुनाव मैदान में डटे सभी प्रत्याशियों व पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। महाराष्ट्र में गुजरात से सटे नंदुरबार, धुलिया, जलगांव, मालेगांव आदि जिलों की डेढ़ दर्जन विधानसभा सीटों पर भाजपा व सहयोगी पार्टी शिवसेना के प्रत्याशियों के पक्ष में गुजरात की औद्योगिक राजधानी सूरत से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में सक्रिय है। यहां प्रचार की कमान नवसारी लोकसभा क्षेत्र से तीन टर्म से सांसद सीआर पाटिल के हाथ में है और उनके नेतृत्व में रावेर, मुक्त्यानगर, जलगांव, भुसावल, जामनेर, सिंधखेड़ा समेत अन्य विधानसभा के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार प्रचार जारी है। प्रचार दल में विधायक संगीता पाटिल, युवा मोर्चा पूर्व महामंत्री दिनेश पुरोहित, पार्षद अमित राजपूत, पूर्णिमा दावले के अलावा राजू खंडेलवाल, भाविन टोपीवाला, गोरधन मेवाड़ा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल है।
यहां भी बनी है कार्यकर्ताओं की सक्रियता


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की विभिन्न विधानसभा में भी सूरत से गए कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे है। इसमें विले पार्ले क्षेत्र में सूरत भाजपा महानगर इकाई के महामंत्री किशोर बिंदल, तलोदा विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष बाबुलाल जैन, गोरेगांव, दहीसर विधानसभा व ठाणे जिले में पार्टी के कार्यकर्ता विश्वनाथ पचेरिया, वापी के बीके दायमा आदि सक्रिय है। महाराष्ट्र व हरियाणा राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार शनिवार शाम खत्म हो जाएगा और मतदान 21 अक्टूबर को होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो