scriptअध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज | Election of President and Vice President today | Patrika News
सूरत

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज

नवसारी जिला पंचायतभाजपा व कांग्रेस से एक-एक प्रत्याशी मैदान में

सूरतJun 19, 2018 / 10:09 pm

सुनील मिश्रा

patrika

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज


नवसारी. नवसारी जिला पंचायत में अगले ढाई वर्ष के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार सुबह जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होगा। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन फार्म भरे गए हंै। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए अमिता पटेल ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरा है।

नवसारी जिला पंचायत के वर्ष 2015 में हुए चुनाव में जिला पंचायत की 30 सीटों में से 17 सीटों पर भाजपा और 13 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। बहुमत मिलने पर जिला पंचायत में भाजपा ने शासन संभाला था, लेकिन गत टर्म के मुकाबले कांग्रेस जिला पंचायत में मजबूत बनी थी। वहीं, जिला पंचायत के अध्यक्ष के तौर पर जलालपोर के विधायक आरसी पटेल के गुट से दिनेश पटेल को नियुक्त किया गया था। उनका ढाई वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं जिला पंचात में नए रोस्टर अनुसार अध्यक्ष पद महिला सामान्य के लिए आरक्षित है। इसके लिए भाजपा से वर्तमान बांधकाम समिति अध्यक्ष अमिता पटेल, शिक्षण समिति अध्यक्ष रेखा पटेल और स्वास्थ्य समिति की तृषा पटेल रेस में थीं। भाजपा ने अमिता अश्विन पटेल को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को अमिता पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए जिला विकास अधिकारी आरजी गोहिल के समक्ष नामांकन पत्रभरा। जिसे वर्तमान अध्यक्ष दिनेश पटेल ने समर्थन दिया। कांग्रेस से मंजुला गुलाब पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से मोहन हलपति ने तथा कांग्रेस से गुणवंती पटेल ने नामांकन पत्र भरा है।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत में भाजपा के 17 सदस्य हैं, जिसे देखते हुए अमिता पटेल का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय है। वहीं, कांग्रेस के 13 सदस्यों में से चिखली तहसील पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में हुए विवाद के बाद जिला पंचायत सदस्य भारती पटेल ने कांग्रेस छोड़ दी है। भारती पटेल किस ओर अपना मत देती हैं, वह भी महत्वपूर्ण रहेगा। हालांकि कांग्रेस चिखली, खेरगाम व वांसदा में मजबूती बनाए हुए है। अगर जोड़तोड़ की राजनीति सफल रही, तो जिला पंचायत में शासन स्थिति बदल सकती है।

वाघरेच से चार जुआरी गिरफ्तार
गणदेवी तहसील के वाघरेच गांव के चुंदड़ी माताजी मंदिर समीप जुआ खेलते चार जुआरियों को बिलीमोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस को सोमवार शाम सूचना मिली थी कि गणदेवी तहसील के वाघरेच गांव स्थित चुंदड़ी माताजी मंदिर के पास कुछ लोग तीन पत्ती का जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके से बिलीमोरा के माछीवाड़ स्थित सुभाष चौक निवासी अनिल गजानंद होलीवाला, निलेश बचू टंडेल और वसन मगन केवट तथा बिलीमोरा माछीवाड़ स्थित बदल फलिया निवासी किरीट महेन्द्र टेलर को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दांव पर लगे रुपए जब्त कर बिलीमोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की।

Home / Surat / अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो