script100  दिन पुरानी हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई में जुटे नपा कर्मचारी | Employees working in cleaning after the end of 100 days old strike | Patrika News

100  दिन पुरानी हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई में जुटे नपा कर्मचारी

locationसूरतPublished: Apr 24, 2019 10:11:06 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

वलसाड के लोगों ने राहत की सांससफाई व्यवस्था चरमरा गई थी

patrika

100  दिन पुरानी हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई में जुटे नपा कर्मचारी


वलसाड. करीब सौ दिन की हड़ताल के बाद नपा कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। नपा ने बाहर से मजदूरों को मंगवाकर शहर में सफाई करवाने का काम किया, लेकिन यह व्यवस्था कारगर सिद्ध नहीं हो पाई। कोर्ट के हस्तक्षेप से कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी हड़ताल खत्म कर दी और बुधवार से शहर की सफाई में जुट गए। इससे लोगों में भी खुशी देखी गई। इंदिरा गांधी मार्केट के दुकानदार शैलेष देसाई ने बताया कि कई दिनों से रोड पर फैला कचरा खुद ही एकत्र कर जलाते थे, हड़ताल खत्म होने से राहत होगी। हालर रोड निवासी कई महिलाओं ने बताया कि हड़ताल के कारण हालर तालाब और आसपास कूड़े-कचरे का ढेर लगा था। कुछ संस्थाओं ने सफाई की, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई थी।
मेरा कचरा मेरी जवाबदारी का स्लोगन देने वाली डॉ. भैरवी जोशी ने कहा कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सफाई कर्मचारियों की ही नहीं है। हमें स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कूड़े को कचरा पेटी में ही डालना चाहिए। अब तो कचरे से खाद बनाने की तकनीक भी आ गई है और यदि सही उपयोग हुआ तो घर से निकलने वाले कचरे से खाद बनेगी और शहर भी स्वच्छ बनेगा। इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो