scriptप्रवेश भी हो गया अब तो मुश्किल…चेकपोस्ट से ही लौटाने लगे | Entrance has become difficult now ... started returning from check pos | Patrika News

प्रवेश भी हो गया अब तो मुश्किल…चेकपोस्ट से ही लौटाने लगे

locationसूरतPublished: Mar 21, 2020 05:48:49 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

दमण में प्रवेश के रास्तों पर जांच तेज,

प्रवेश भी हो गया अब तो मुश्किल...चेकपोस्ट से ही लौटाने लगे

प्रवेश भी हो गया अब तो मुश्किल…चेकपोस्ट से ही लौटाने लगे

दमण. पर्यटन नगरी दमण में प्रवेश के सभी रास्तों पर बनी चेकपोस्ट पर जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर आने वाले सभी लोगों की जांच कर रही है।
कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर दमण-दीव प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बनाई गई है जो लगातार 24 घंटे शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर बनी चेकपोस्ट पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। दमण के डाभेल सहित अन्य चेकपोस्ट पर आने वाले व्यक्तियों के सर्दी, खांसी और बुखार की जांच की जा रही है। वहीं, शहर में रिक्शा स्टेंड, टैक्सी स्टेंड, बस स्टेंड पर भी सवारियों की जांच जारी है। जांच के 24 घंटे में एक भी संदिग्ध मामला सामने नही आया है। दमण में पर्यटन स्थल और समुद्री तट को भी बंद करा दिया गया, जिससे यहां पर्यटकों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है। दमण में देवका सहित अन्य विस्तार में मुबंई और सूरत के कई लोगों ने रो हाउस, फ्लेट ले रखे है। इनमें से यहां रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। दमण के देवका उद्यान, एकता उद्यान, सत्यनारायण उद्यान भी अगले आदेश तक बंद कर दिए गए है। दमण में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो