scriptदीव में इवीएम और वीवीपैट मशीनों की लगेगी प्रदर्शनी | Exhibition of EVMs and VVPat machines to be exhibited in Diu | Patrika News

दीव में इवीएम और वीवीपैट मशीनों की लगेगी प्रदर्शनी

locationसूरतPublished: Mar 20, 2019 04:23:42 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

लोकसभा चुनाव…

patrika

दीव में इवीएम और वीवीपैट मशीनों की लगेगी प्रदर्शनी

दीव. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश एवं दीव समाहर्ता और जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में दीव जिले के नोडल अधिकारी (स्वीप) द्वारा आदेश जारी कर आम लोगों को चुनाव से पूर्व इवीएम और वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए दीव में प्रदर्शनी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस आदेश के तहत दीव के विभिन्न विस्तारों में इस प्रदर्शनी को रखा गया है, २० मार्च को यह प्रदर्शनी घोघला के सीएचसी अस्पताल के निकट डी.एम.सी. सभागार में होगी। इसी प्रकार २६ मार्च को पांजरापोर के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालिका) में प्रदर्शनी लगेगी। 27 मार्च को वणाकवाड़ा के जलाराम सोसाइटी के आंगनवाड़ी संख्या 8 में इसका आयोजन किया जाएगा। 28 मार्च को सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीव में और २९ मार्च को मुख्य बाजार, सरकारी उच्च विद्यालय (बालिका), दीव में आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च को पावटी दगाजी के आंगनवाड़ी में तथा १ अप्रेल को सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक), वणाकवाड़ा (वाडलीमाता) में और साऊदीवाड़ी में पुराने साऊदीवाड़ी ग्राम पंचायत, मुख्य मार्ग के आंगनवाडी में इसकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी प्रदर्शनी संबंधित स्थलों पर सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित होंगी। दीव जिले का पहला चुनाव है जब वीवी पैट मशीन का उपयोग किया जाएगा। दीव समाहर्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में दीव में लोगों को इवीएम एवं वीवी पैट मशीनों की कार्यप्रणाली से समझाने के लिए दीव में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो