scriptदिल्ली को समझाई तापी रिवरफ्रंट की प्लानिंग | Explained the planning of Tapi Riverfront to Delhi | Patrika News

दिल्ली को समझाई तापी रिवरफ्रंट की प्लानिंग

locationसूरतPublished: Jul 23, 2021 08:22:04 pm

ऑनलाइन हुई बैठक में दिया प्रजेंटेशन, करीब दो हजार करोड़ रुपए के खर्च से बनेगा रिवरफ्रंट

मनपा को मिले तीन नए डिप्टी कमिश्नर

मनपा को मिले तीन नए डिप्टी कमिश्नर

सूरत. दिल्ली में केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ हुई ऑनलाइन वीडियो कॉन्फरेंस में मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने तापी नदी पर प्रस्तावित रिवरफ्रंट का प्रजेंटेशन दिया। बैठक में तीन मंत्रालयों के अधिकारी मौजूद रहे। रिवरफ्रंट पर करीब दो हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सूरत महानगर पालिका प्रशासन शहर में तापी नदी पर भाटा से सिंगणपोर तक करीब दस रनिंग किमी का रिवरफ्रंट बनाने जा रहा है। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है। रिवरफ्रंट के निर्माण पर करीब 1991 करोड़ रुपए का खर्च होना है। इस प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए मनपा प्रशासन बीते लंबे अरसे से कवायद कर रहा है। तापी नदी पर मगदल्ला में प्रस्तावित बैराज बनने के बाद कोजवे की डाउन स्ट्रीम में भी नदी में भरपूर पानी रहेगा। बैराज के साथ ही यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहर में सूरतीयों के लिए तापी किनारे एक लंबा वॉकवे घूमने-फिरने को मिलेगा।
रिवरफ्रंट को लेकर मनपा प्रशासन केंद्र सरकार के भी संपर्क में है। मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने शुक्रवार को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फरेंस के दौरान केंद्रीय एजेंसियों के समक्ष प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान नीति आयोग, शहरी विकास मंत्रालय और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ ही केंद्रीय जल आयोग के सदस्य भी मौजूद रहे। आयुक्त ने केंद्र सरकार के अधिकारियों को सूरत में रिवरफ्रंट की प्लानिंग समझाई। साथ ही रिवरफ्रंट बनने से शहर को होने वाले लाभ भी बताए। उन्होंने बताया कि कोजवे की डाउन स्ट्रीम में मगदल्ला पर बैराज प्रस्तावित है। बैराज बनने के बाद तापी नदी में मगदल्ला तक पानी रहेगा। नदी पर भाटा से सिंगणपोर तक करीब दस किमी लंबे नदी किनारे के रास्ते को डवलप कर रिवरफ्रंट बनाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो