scriptदहेज की रसायन कंपनी में धमाका, आठ की मौत | Explosion in dahej chemical company, five dead | Patrika News

दहेज की रसायन कंपनी में धमाका, आठ की मौत

locationसूरतPublished: Jun 03, 2020 07:47:12 pm

50 कर्मचारी घायल, करीब आधा दर्जन की हालत गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल की 13 गाडिय़ां, घोघा तक दिखा धुआं

दहेज की रसायन कंपनी में धमाका, पांच की मौत

दहेज की रसायन कंपनी में धमाका, पांच की मौत

भरुच. दहेज के एसीजेड 2 में स्थित एक केमिकल कंपनी में बुधवार दोपहर को तेज धमाके के बाद आग लग गई। धमाके में घायल आठ जनों की मौत हो गई और 50 जने अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें करीब आधा दर्जन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास क ी कंपनियों के खिड़की व दरवाजे तक हिल गये थे। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। भावनगर के घोघा तक दिखा धुआं दिखा। आग पर काबू पाने के लिए दहेज जीआइडीसी की 13 गाडिय़ों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार दहेज स्थित एसीजेड 2 स्थित यशस्वी रसायन केमिकल कंपनी में बुधवार दोपहर को केमिकल प्रोसेसिंग के दौरान धमाका हो गया। धमाके बाद प्लांट में आग लग गई और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया था। धमाके से कंपनी में काम कर रहे 50 से अधिक कर्मचारी घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए भरुच के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे में अब तक आठ जनों ने दम तोड़ दिया और 50 जनों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ ही दहेज जीआइडीसी से दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग को बेकाबू होते देख दमकल की 13 गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थिति को बिगडऩे से बचाने के लिए पुलिस ने कंपनी के आसपास के पूरे इलाके को कार्डन कर दिया। सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

फैक्ट्री से मिले पांच शव

केमिकल प्लांट हादसे में जांच के दौरान फैक्ट्री से श्रमिकों के झुलसी हालत में पांच शव मिले हैं। इसके साथ ही अस्पताल में उपचार के दौरान तीन श्रमिक दम तोड़ चुके हैं। हादसे में अब तक आठ जनों की मौत हो चुकी है और 35 से अधिक घायल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में भी आधा दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो