scriptडॉ. सतीश पुनिया की नियुक्ति पर जताई खुशी | Expressed happiness over the appointment of Dr. Satish Punia | Patrika News

डॉ. सतीश पुनिया की नियुक्ति पर जताई खुशी

locationसूरतPublished: Sep 14, 2019 09:15:11 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

राजस्थान भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर डॉ. पुनिया की नियुक्ति

डॉ. सतीश पुनिया की नियुक्ति पर जताई खुशी

डॉ. सतीश पुनिया की नियुक्ति पर जताई खुशी

सूरत. राजस्थान भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर डॉ. सतीश पुनिया की नियुक्ति की जानकारी मिलने पर शनिवार को सूरत में भी उनके समर्थकों ने खुशी जताई। आमेर विधानसभा के विधायक व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतीश पुनिया इससे पहले राजस्थान भाजपा के चार बार महामंत्री रह चुके है और उनका सूरत समेत दक्षिण गुजरात से भी खासा लगाव है। यहां पर वे राजस्थान युवा संघ, राजस्थान जाट समाज समेत अन्य कई संगठनों के कार्यक्रमों में भाग ले चुके है। डॉ. पुनिया को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार शाम शहर के परवत पाटिया में शहीद गोवर्धनसिंह ढाका सर्कल पर उनके समर्थकों ने आतिशबाजी की और लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान अग्रवाल समाज के विश्वनाथ पचेरिया, दिनेश राजपुरोहित, संतोष शर्मा, मदनलाल सिहाग, प्रभु सिंह राठौड़, रामकिशन चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, रमेश कामरा, लच्छू शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

निशान यात्रा 6 अक्टूबर को निकलेगी

शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां शाकम्भरी सेवा समिति की ओर से निशान पदयात्रा का आयोजन आगामी 6 अक्टूबर को किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत भटार के मेघा टावर में शृंगारित माता के दरबार में ज्योत प्रज्ज्वलन, निशान पूजन से की जाएगी। बाद में यात्री बैंड-बाजे के साथ न्यू सिविल रोड पर मां वैष्णोधाम पहुंचेंगे और निशान अर्पित करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो