धोखाधड़ी के मामले में वांछित गिरफ्तार
उधना पुलिस ने ग्यारह लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उधना काशीनगर निवासी विक्की उर्फ पीयूष झवेरी ने व्यापारी प्रकाश वामजा के साथ धोखाधड़ी की थी। चार माह पूर्व उसने अपने मित्र विपुल से प्रकाश का नम्बर हासिल कर उससे ११ लाख, ६३ हजार, ५२६ रुपए की जरी के १७ हजार ५०० कोन लिए थे, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। इस संबंध में प्रकाश की शिकायत पर वराछा पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन विक्की फरार हो गया था। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे उधना हेगडेवार सर्कल के निकट से गिरफ्तार कर वराछा पुलिस को सौंप दिया गया।